फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP City inspects Kotwali, opens rifle from police personnel

एसपी सिटी ने कोतवाली का किया निरीक्षण, पुलिस कर्मियों से रायफल खुलवाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
SP City inspects Kotwali, opens rifle from police personnel
कोतवाली में कोतवाल के शरीर के तापमान की जाँच करता सिपाही - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी गोरखपुर। एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ ने बुधवार की दोपहर कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियो से राइफल भी खुलवाई। अधिकांश पुलिसवालो ने तो राइफल खोल कर दिखा दिया, लेकिन कुछ नए सिपाहियो को राइफल खोलने में दिक्कत हुई। जिसके बाद कोतवाल जयदीप वर्मा ने राइफल खोलकर दिखाया और उसकी साफ़ सफाई कैसे की जाती है इस बारे में जानकारी दी। एसपी सिटी डॉ कौस्तुभ बुधवार की दोपहर दो बजे अचानक कोतवाली थाने पहुचे। सबसे पहले उन्होंने थाने के मेस, शौचालय, मालखाना, कार्यालय की साफ़ सफाई की ब्यवस्था देखी। उसके बाद कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये की गयी सेनिटाइजत आदि की व्यवस्था की जांच की। जिसमे सेनिटाइजर थाने के मुख्य द्वार पर रखा मिला। इसके बाद कोतवाल समेत थाने के सभी पुलिस कर्मियों के शरीर के तापमान की थर्मल स्केनर से जांच कराई। फिर राइफल खोल कर उसकी साफ़ सफाई करायी और कारतूस का मिलान कराया। इस सम्बन्ध में एसपी सिटी ने बताया कि यह वार्षिक निरीक्षण था। सबकुछ ठीक मिला है। कोतवाली और कैंट सहित शहर के कई थानों में पुलिस कर्मियों के शरीर के तापमान की जांच रोजाना की जा रही है।
विज्ञापन

SP City inspects Kotwali, opens rifle from police personnel
राइफल को खोलता पुलिस कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
राइफल को खोलता पुलिस कर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed