फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP chief akhilesh yadav target cm yogi in workers conference organized in Khalilbad

UP Election 2022: काका गए, अब बाबा भी जाएंगे- कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले अखिलेश यादव

Mon, 28 Feb 2022 09:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 09:20 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर वार करते हुए कहा कि पांच साल में भाजपा के बाबा (सीएम योगी) ने इतना झूठ बोला कि जनता यह जान गई कि भाजपा वाले झूठ ही बोलते हैं।

विज्ञापन
SP chief akhilesh yadav target cm yogi in workers conference organized in Khalilbad
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि की काका तो (काला कानून ) गए, अब बाबा भी जाएंगे। पांच चरणों के चुनाव के बाद बाबा का चेहरा मुरझा गया है। यह चुनाव जनता लड़ रही है। पहले चरण से ही जनता का मुकाबला भाजपा से हो रहा है। जनता चुनाव जीत रही है। बाबा की गर्मी निकल जाएगी। वे सोमवार को खलीलाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। आय तो दोगुनी हुई नहीं, पर भाजपा के पूंजीपतियों की आय दोगुनी जरूर हो गई। पांच चरणों के चुनाव के बाद भाजपा के झंडे गाड़ियों से उतर गए हैं।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा, 'पांच साल में भाजपा के बाबा (सीएम योगी) ने इतना झूठ बोला की जनता यह जान गई कि भाजपा वाले झूठ ही बोलते हैं। किसानों के हर बोरी में पांच किलो धान की चोरी हो रही है। भाजपा के लोग यह पांच किलों की चोरी कहां से सीखे हैं। यह वही बता सकते हैं। बाबा योगी आदित्यनाथ का चेहरा देखा की नहीं। पुताई वाला जा रहा था, तो मैंने पूछा कहां जा रहे है, तो पुताई वाले ने बताया कि बाबा घर के दीवालों पर काले धब्बे हो गए हैं। उसे पोतने जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की सरकार बनी तो भरे जाएंगे पद
उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा के लोग कहते है कि हम घोर परिवारवादी हैं। हम एक सुझाव देना चाहते हैं, हम जब घर जाते हैं तो बच्चों के लिए मिठाई ले जाते हैं। अगर बाबा जब अगली बार घर जाएं तो गुंडों के लिए बिस्कुट ले जाएं। बाबा इधर लैपटॉप और स्मार्ट फोन का सपना दिखाए थे, पर वे छात्रों को नहीं दे पाए। सपा की सरकार आने के बाद छात्रों को ट्रेनिंग देकर लैपटॉप और स्मार्ट फोन चलाने में सक्षम बनाया जाएगा। शिक्षा विभाग में कई पद खाली हैं। सपा सरकार में इन्हें भरा जाएगा।'


किए लुभावने वादे
अखिलेश यादव ने कहा कि बुनकरों की दशा बेहद खराब हो गई है। बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दी जाएगी। भाजपा के लोग मार्च तक राशन दे रहे हैं, वह सरकार में आएंगे तो पूरे पांच साल तक राशन देंगे। राशन के साथ-साथ सरसो का तेल, रिफाइंड, एक किलो मिल्क पाउडर और घी भी देंगे। डेढ़ हजार रुपये हर माह माताओं और बहनों को देंगे। किसानों के गन्ना का भुगतान सपा सरकार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed