फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP challenge increased in Sahjanwan rebel attitude of two contenders

राजनीति का खेल: सहजनवां में सपा की चुनौती बढ़ी, दो दावेदारों के बागी तेवर

Tue, 01 Feb 2022 02:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Feb 2022 02:14 PM IST
सार

पूर्व विधायक यशपाल रावत को सपा सहजनवां से उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। वहीं प्रत्याशी मनोज यादव व संजय सिंह भी चुनाव लड़ने का दम भर रहे हैं। ये दोनों लोग भी सपा के सदस्य हैं।

विज्ञापन
SP challenge increased in Sahjanwan rebel attitude of two contenders
समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में सपा की चुनौती बढ़ गई है। दरअसल, समाजवादी पार्टी से टिकट के दो दावेदारों मनोज यादव और संजय सिंह ने बगावत करके चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सपा, यहां से पूर्व विधायक यशपाल रावत को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां विधानसभा क्षेत्र से सपा के करीब आठ दावेदारों ने आवेदन किया था। इनमें मनोज और संजय के नाम भी शामिल थे। हालांकि, टिकट मिला यशपाल रावत को। मनोज, अपना दावा इसलिए मजबूत मान रहे थे कि उनके पिता जगदीश यादव सपा के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। 1974 से ही सपा से जुड़े जगदीश, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन


प्रत्याशी घोषित होने के बाद, मनोज व उनके समर्थकों ने नाराजगी जताई। लखनऊ जाकर पार्टी नेताओं से बात भी की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसी का नतीजा रहा कि मनोज ने बगावत कर दी। वह चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। मनोज कहते हैं कि मुलायम सिंह यादव कहते थे कि अपने हक के लिए बगावत ठीक रहती है। लिहाजा, बगावत करना उचित समझा है। 2017 में भी टिकट काट दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह टिकट के दावेदार संजय सिंह भी बगावती तेवर में हैं। खबर है कि संजय ने टिकट की चाहत में ही सपा के जिला कार्यालय में फर्नीचर तक की व्यवस्था कराई थी। लखनऊ तक दौड़भाग भी की, लेकिन टिकट नहीं मिल सका। अब संजय ने भी बगावती तेवर अख्तियार कर लिए हैं। उनका कहना है कि सहजनवां से ही विधानसभा का चुनाव लड़ना है। इसकी तैयारी चल रही है। जनता के बीच जा रहे हैं। क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि मनोज और संजय दोनों पार्टी के कार्यकर्ता हैं। ये पार्टी का मामला है। हम संवाद कर दोनों को मना लेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed