फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sonu Nigam did not return 40 lakh rupees fees for Gorakhpur Mahotsav

गोरखपुर डीएम के नोटिस की मियाद खत्म, सोनू निगम ने नहीं लौटाए 40 लाख रुपये

Mon, 24 Feb 2020 10:33 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Feb 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Sonu Nigam did not return 40 lakh rupees fees for Gorakhpur Mahotsav
बाएं सोनू निगम, दाएं गोरखपुर के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर महोत्सव समिति को 40 लाख रुपये और जीएसटी की धनराशि वापस नहीं करने को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से भेजे गए नोटिस पर न तो गायक सोनू निगम ने कोई स्पष्टीकरण दिया और न ही रुपये वापस किए। प्रशासन अब सोनू के खिलाफ विधिक कार्रवाई की तैयारियाें में जुट गया है।

विज्ञापन


डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने पहले ही चेता दिया था कि राजकीय शोक की वजह से गोरखपुर महोत्सव के 13 जनवरी का कार्यक्रम 14 जनवरी के लिए टाला गया था। मगर सोनू अगले दिन कार्यक्रम करने नहीं आए। ऐसे में उन्हें पर्यटन निगम के रुपये वापस करने ही होंगे। रुपये नहीं देने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि डीएम ने सोनू निगम को 19 फरवरी को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर संबंधित रकम जमा करने का निर्देश दिया था। सोनू को भेजे गए नोटिस के मुताबिक गोरखपुर महोत्सव के आखिरी दिन 13 जनवरी को सोनू निगम का कार्यक्रम तय था। इसके लिए समिति ने छह और नौ जनवरी को 40 लाख रुपये और जीएसटी की रकम उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले ओमान के सुल्तान का निधन होने पर 13 जनवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया। इस वजह से महोत्सव के अंतिम दिन का कार्यक्रम 14 जनवरी के लिए टाल दिया गया। इस दिन सोनू नहीं आए। इसके बाद महोत्सव समिति के सचिव व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार ने एडवांस रकम की वापसी के लिए ई-मेल के जरिये कई बार सोनू निगम को पत्र लिखा लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जिसपर नोटिस जारी करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed