{"_id":"643fd9f094a42a01f70a0d27","slug":"son-threw-chili-powder-on-father-broke-his-leg-after-beating-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटे ने पिता पर फेंका मिर्च पाउडर, मारपीट कर तोड़ा पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटे ने पिता पर फेंका मिर्च पाउडर, मारपीट कर तोड़ा पैर
Wed, 19 Apr 2023 05:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Apr 2023 05:39 PM IST
सार
गायत्री नगर निवासी एक पिता ने बेटे पर मिर्च पाउडर फेंकने और मार-पीटकर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके के गायत्री नगर निवासी एक पिता ने बेटे पर मिर्च पाउडर फेंकने और मार-पीटकर हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस बेटे और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
शाहपुर इलाके के गायत्री नगर निवासी भूपेंद्र चंद शर्मा ने शाहपुर पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गायत्री नगर में पत्नी के नाम से मकान है। पत्नी की मौत के बाद मकान दोनों बेटों के नाम से हो गया है। छोटा बेटा बाहर रहता है।
विज्ञापन
बड़ा बेटा प्रतीक शर्मा अपने परिवार के साथ गायत्री नगर स्थित मकान में रहता है। आरोप है कि दो साल पहले प्रतीक ने मारपीट कर भूपेंद्र को घर से निकाल दिया। तभी से अपने मूल गांव देवरिया के रुद्रपुर स्थित कोरवा में रह रहे थे। वहां प्रतीक पहुंच कर मारने-पीटने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
सोमवार को सुलह समझौता कराने के लिए प्रतीक गायत्री नगर मकान पर बुलाया। पहुंचने पर बेटे ने ससुर और साले के साथ मिलकर लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया और डंडे से मारपीट कर दाहिना पैर तोड़ दिया। गांव से साथ आए लोगों ने जान बचाई।
पुलिस आरोपी प्रतीक कुमार शर्मा और देवरिया रुद्रपुर के ग्राम-चकवा निवासी विशाल यादव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।