फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   son sold Land by showing dead mother alive in Gorakhpur

कलयुगी बेटे की करतूत: जिंदा मां को मृत दिखाकर बेच दी थी जमीन, गिरफ्तार

Mon, 09 May 2022 02:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 May 2022 02:41 PM IST
सार

इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन उत्तराखंड में मिली, पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को से कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
son sold Land by showing dead mother alive in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i stock

विस्तार

गोरखपुर जिले में शाहपुर इलाके में रहने वाली जिंदा मां को मृत दिखाकर जमीन बेचने के आरोपी आकाश गिरी को पुलिस ने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को लेकर गोरखपुर आई पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। दो साल पहले दर्ज केस में आरोपी की तलाश चल रही थी, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार था।

विज्ञापन


आरोपी मूलरूप से शेरपुर, गाजीपुर का स्थायी निवासी है। 2020 में दुर्गापुरम कॉलोनी, पादरी बाजार निवासी वीर विपुल सिंह ने केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि उनको जमीन की जरूरत थी। उनकी मुलाकात आकाश से हो गई।
विज्ञापन


उसने अपनी मां के नाम की जमीन को मां को मृत दिखाकर बेच दी। बाद में जब जमीन पर गए तो पता चला कि वहां पर पहले से कब्जा है और जमीन की मालिक अभी जिंदा हैं। पीड़ित की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने जालसाजी, आपराधिक साजिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था, लेकिन आरोपी तभी से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन उत्तराखंड में मिली, पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को से कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed