फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son daughter-in-law and grandson beat up old man to death in Gorakhpur

Gorakhpur News: बेटे, बहू व पोते ने पीट-पीटकर की बुजुर्ग की हत्या, जमीन बेचने को लेकर चल रहा था विवाद

Wed, 21 Dec 2022 03:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Dec 2022 03:11 PM IST
सार

मृतक की दूसरी बहू शीला ने लालमन, उसकी पत्नी विमला वे उसके बेटे मुन्ना के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन
Son daughter-in-law and grandson beat up old man to death in Gorakhpur
मृतक राजेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोला थाना क्षेत्र के डेहरीभार धौसहर गांव में संपत्ति के विवाद में राजेंद्र यादव (80) की बुधवार को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि बेटे लालमन ने पत्नी विमला और बेटे मुन्ना के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


 पुलिस ने बड़ी बहू की तहरीर पर तीनों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी लालमन व विमला को हिरासत में लिया है। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। राजेंद्र यादव के दो बेटों में बड़े बेटे की काफी पहले मौत हो चुकी है। राजेंद्र की देखभाल बड़ी बहू शीला करती थीं। दूसरा बेटा लालमन अपने परिवार के साथ सूरत में रहता है।
विज्ञापन


 राजेंद्र ने घर बनवाने के लिए बैंक से कर्ज लिया था, जिसे वह जमा नहीं कर पा रहे थे। बेटे से कर्ज भरने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह तैयार नहीं था। इस वजह से वह पैतृक जमीन को बेचकर कर्ज चुकाना चाहते थे। इसकी जानकारी होने पर लालमन परिवार के साथ पांच दिन पहले गांव आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुधवार को एक बीघा जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए राजेंद्र को जाना था। इसकी जानकारी होते ही लालमन ने बेटे व पत्नी के साथ मिलकर लाठी-डंडे से राजेंद्र पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद तीनों फरार हो गए, लेकिन पति-पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पारिवारिक विवाद में बुजुर्ग की पिटाई की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। दो आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। एक फरार है।

संपत्ति विवाद में अपने पहले भी बने हैं कातिल
  • 10 नवंबर 2022 : गगहा इलाके के महुराई गांव के सिंघला टोला में संपत्ति विवाद में पोतों ने बुजुर्ग दादी चंद्रावती यादव की हत्या कर दी थी।
  • 31 मई 2022 : खोराबार के जंगल सिकरी गांव में संपत्ति विवाद में बुजुर्ग की हत्या की गई थी।
  • 03 अप्रैल 2021 : चौरीचौरा में साधु परोरा (55) की भाई के परिवार ने संपत्ति विवाद में हत्या की थी।
  • 30 मार्च 2018 : चिलुआताल इलाके में व्यापारी विनोद शर्मा की हत्या में उसकी पत्नी शिक्षक आशा और प्रेमी ऑटो चालक संदीप को जेल भेजा गया था।
  • 20 जनवरी 2016 : देर रात शाहपुर में डॉ. ओमप्रकाश यादव और चार वर्ष के मासूम बेटे शिवा की हत्या हुई। डॉक्टर की पत्नी अर्चना व उसके प्रेमी शिकोहाबाद निवासी अजय यादव के खिलाफ केस दर्ज हुआ।
  • 23 अप्रैल 2017 : रात में कैंट थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा गिरधरगंज में सुषमा सिंह पर शादी से पहले के प्रेमी गौरी बाजरा निवासी डब्लू उर्फ कामेश्वर और उसके मित्र अनिल मौर्य तथा सुनील तेली के साथ मिलकर घर में ही पति की हत्या कराने में केस दर्ज हुआ।  
  • 05 मार्च 2018 : सहजनवां में दो भाइयों के जले शव मिले थे। जांच के बाद यह बात सामने आई कि दोनों शव सिद्धार्थनगर के चिल्हिया निवासी विजय सिंह और दिनेश सिंह के थे। विजय की पत्नी पर ही प्रेमी शिवनाथ के साथ मिलकर पति और देवर की हत्या कराने में केस दर्ज हुआ।
  • 16 मार्च 2022 : सहजनवां के भैसला गांव में सात मार्च को राजेंद्र सिंह (40) की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी सोनू गुप्ता और उसके दोस्त कमलेश से कराई थी। पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed