Harishankar Tiwari: पूर्व मंत्री पं. हरिशंकर तिवारी के निधन पर भावुक हुए बेटे, बोले- यकीन नहीं हो पा रहा
पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के निधन की सूचना रात आठ बजे से सोशल मीडिया पर आने लगी थी। उनके निधन पर पहले तो किसी को यकीन नहीं हुआ। लोगों को लग रहा था कि कहीं किसी ने अफवाह तो नहीं फैला दी है। कुछ ही देर में लोगों ने इसकी पुष्टि कर दी। इसके बाद सभी उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी मंगलवार की शाम छह बजे जूस पिए। इसके बाद कुछ समय तक किसी को साथ लेकर टहले और वापस बरामदे में लौट आए। उनके बेटे पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे उन्हें घबराहट होने लगी तो भतीजे ने फोन करके डॉ. विजय पांडेय को बुला लिया।
इसी बीच डॉ आरकेसी मिश्रा भी आ गए। लेकिन, तब तक बाबूजी का निधन हो चुका था। बीमार तो काफी दिनों से थे। सुबह बात हुई तो कोई दिक्कत नहीं थी। अचानक ऐसा हो जाएगा विश्वास नहीं हो पा रहा है। यह कहते हुए विनय भावुक हो गए।
कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर देने लगे श्रद्धांजलि
इसे भी पढ़ें: डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला के निशाने पर थे हरिशंकर तिवारी, राजनीति में पाना चाहता था एंट्री
आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने हरिशंकर तिवारी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि नहीं रहे ब्राह्मण शिरोमणि पंडित हरिशंकर तिवारी, विनम्र श्रद्धांजलि। राजीव शुक्ला ने हरिशंकर तिवारी का फोटो साझा करके लिखा कि समाज के संरक्षक रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री उप्र के शेर हरिशंकर तिवारी अब हमारे बीच नहीं रहे। कृष्णा प्रताप मिश्रा ने लिखा कि ब्राह्मण शिरोमणि, पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी अब हमारे बीच नहीं रहे। राजनीति के एक युग का अंत।
इसी तरह पंकज तिवारी ने लिखा कि हरिशंकर तिवारी अब हमारे बीच नहीं रहे। पंडित लकी तिवारी ने दिवंगत मंत्री की तीन फोटो साझा की। लिखा कि शेरे पूर्वांचल की कमी हमेशा महसूस होगी। बाबा को शत शत नमन। ईश्वर सिंह ने तिवारी का फोटो साझा करते हुए श्रद्धांजलि दी। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.