फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Son Attack Father Share Mangoes In Maharajganj

Maharajganj: पेड़ से आम तोड़कर बेटी को दिया हिस्सा, नाराज बेटे ने चला दी कुल्हाड़ी

Tue, 21 Jun 2022 04:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Jun 2022 04:13 PM IST
सार

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बाप बेटे का झगड़ा है। तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Son Attack Father Share Mangoes In Maharajganj
कुल्हाड़ी से किया हमला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के  ग्राम सभा नरकटहा में मंगलवार को एक पिता ने दरवाजे पर लगे आम के पेड़ आम तोड़कर अपने दो बेटो व एक बेटी को बराबर-बराबर हिस्सा लगा दिया। बेटी को हिस्सा देने नाराज बड़े बेटे ने पेड़ को कुल्हाड़ी से काटने लगा। मामले में पिता ने थाने पर हरा फलदार पेड़ काटने की तहरीर थाने पर दी।

विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, रामसेवक के दो पुत्र व एक पुत्री है। पुत्री का बेटा उसके साथ ही रहता है। दरवाजे पर ही उसने एक आम का पौधा लगाया है। इस बार उस पर आम का फल लगा था। उस पर कुल 100 आम का फल लगा था। उसे तोड़कर 30-30 आम दोनों बेटो को तथा तीस आम बेटी को दे दिया।
विज्ञापन


इस बंटवारे से नाराज बड़े बेटे ने तुरंत कुल्हाड़ी से पेड़ को काटने लगा। कुछ लोगों ने उसे रोका तबतक उसने आधा से उपर पेड़ को काट दिया। पिता ने तहरीर थाने पर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बाप बेटे का झगड़ा है। तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed