{"_id":"651c0a4fa3eff4e54a0ca235","slug":"son-accused-of-attacking-mother-with-sickle-sent-to-jail-2023-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कलयुग का असर: मां पर हंसिया से हमला करने के आरोपी बेटे को जेल भेजा, चेहरे पर नहीं था कोई पछतावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुग का असर: मां पर हंसिया से हमला करने के आरोपी बेटे को जेल भेजा, चेहरे पर नहीं था कोई पछतावा
Tue, 03 Oct 2023 06:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 03 Oct 2023 06:04 PM IST
सार
खोराबार इलाके के हक्काबाद गांव के छोटका भठवा टोला में मां के गले पर हंसिया से हमला करने के आरोपी बेटे राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े जाने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था।
विज्ञापन
आरोपी को भेजा गया जेल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के हक्काबाद गांव के छोटका भठवा टोला में मां के गले पर हंसिया से हमला करने के आरोपी बेटे राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े जाने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। बल्कि वह लॉकअप में भी मुस्कुरा रहा था। उसकी हरकत से पुलिस वाले भी हैरान दिखे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिता राम सिंगारे निषाद ने बेटे पर केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पत्नी शांति देवी को रविवार की दोपहर 3.30 बजे बेटा राकेश निषाद भद्दी भद्दी गाली दे रहा था। पत्नी शांति देवी ने शराब के लिए रुपये न देने को कहते हुए गाली देने से मना किया।
विज्ञापन
इसी बात से नाराज होकर उसने हंसिया से मां पर गले से हमला कर दिया। तत्काल परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। अभी उनका उपचार चल रहा है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने बेटा राकेश निषाद के खिलाफ हत्या की कोशिश व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी बेटे को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने बेटा राकेश निषाद के खिलाफ हत्या की कोशिश व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी बेटे को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।