फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Somehow got ticket remained deprived of journey

Gorakhpur News: जैसे-तैसे टिकट पाए, सफर से रह गए वंचित

Mon, 13 Mar 2023 12:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Mar 2023 12:36 PM IST
सार

तत्काल टिकट लेकर यात्रा करने की कोशिश करने वाले भी आरक्षण काउंटर से निराश लौट रहे हैं। जैसे ही टिकट की बुकिंग शुरू हो रही है, एक या दो ही लोगों को कंफर्म टिकट मिल पा रहा है। इसके बाद वेटिंग मिल रहा है।

विज्ञापन
Somehow got ticket remained deprived of journey
रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

होली के बाद वापसी की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में यात्री चढ़ नहीं पा रहे हैं। लंबी लाइनों में लगकर जैसे-तैसे टिकट हासिल करने वाले यात्रियों को ट्रेन आने पर मायूसी ही हाथ लग रही है। धक्कामुक्की के बाद भी सीटें नहीं मिल पा रहीं। शौचालय और पावदान के पास बैठकर लोग यात्रा करने को विवश हैं।
विज्ञापन


रविवार को बिहार से आई सत्याग्रह एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और वैशाली एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में ठसाठस भीड़ पहले से ही थी। स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही यात्री कोच में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में कोच में घुसने लायक जगह नहीं बची। कुछ यात्री सामान रखने की जगह पर ही बैठ गए। ट्रेन के चलने तक लोग बैठने की कोशिश करते रहे। इसी प्रकार टिकट काउंटर पर भी भीड़ ज्यादा रही। वेटिंग हाल भी यात्रियों से भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंटर से नहीं मिल रहा तत्काल का कंफर्म टिकट
तत्काल टिकट लेकर यात्रा करने की कोशिश करने वाले भी आरक्षण काउंटर से निराश लौट रहे हैं। जैसे ही टिकट की बुकिंग शुरू हो रही है, एक या दो ही लोगों को कंफर्म टिकट मिल पा रहा है। इसके बाद वेटिंग मिल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed