फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Some unexplored aspects will come to fore in film being made on incident of Chauri Chaura

गोरखपुर: चौरीचौरा की घटना पर बन रही फिल्म में दिखेंगे कुछ अनछुए पहलू, इन खास लोगों की है मुख्य भूमिका

Sat, 18 Sep 2021 02:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 18 Sep 2021 02:07 PM IST
सार

फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता व सांसद रवि किशन शुक्ल निभा रहे हैं। उनकी शूटिंग 23 सितंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
Some unexplored aspects will come to fore in film being made on incident of Chauri Chaura
फिल्म की शूटिंग की रिहर्सल करते कलाकार औ निर्देशक अभिक भानू। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के चौरीचौरा की घटना पर बन रही हिंदी फीचर फिल्म ‘1922-प्रतिकार चौरीचौरा’ में कुछ अनछुए पहलू भी सामने आएंगे। ये वे पहलू हैं, जिन्हें इतिहासकारों ने बहुत तवज्जो नहीं दिया। फिल्म में मुख्य भूमिका अभिनेता व सांसद रवि किशन शुक्ल निभा रहे हैं। शनिवार से फिल्म की शूटिंग बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शुरू होगी।
विज्ञापन


सरायु विजन के बैनर तले बन रही फिल्म में इस फिल्म में मुंबई के अलावा नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, भारतेंदु नाट्य अकादमी एवं बहुत सारे कलाकार स्थानीय हैं। फिल्म के लेखक, निर्देशक व निर्माता अभिक भानू ने बताया कि पहले चरण में फिल्म की शूटिंग 18 से 28 सितंबर तक होगी। रोजाना दस घंटे शूटिंग चलेगी। फिल्म में नामचीन चेहरों के साथ स्थानीय कलाकारों को मौका दिया गया है। इसे देश भर में एक साथ रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन

 
पहले दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में बहस करेंगे महामना
18 सितंबर की शूटिंग इलाहाबाद हाईकोर्ट की है, जिसमें जज के सामने महामना मदन मालवीय चौरीचौरा घटना की पैरवी करते हैं। अदालत में मालवीय जी घटना के गवाहों के पेश कर तथ्यों को समाने लाने की कोशिश करते हैं। बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में पुरानी अदालत की तरह ही सेटअप बनाया गया है। बृहस्पतिवार को कलाकारों ने अभ्यास भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
23 से रवि किशन की शूटिंग शुरू होगी
निर्देशक अभिक भानू ने बताया कि फिल्म अभिनेता व सांसद रवि किशन शुक्ल क्रांतिकारी भगवान अहिर की मुख्य भूमिका में है। उनकी शूटिंग 23 सितंबर से शुरू होगी।


इनकी है मुख्य भूमिका
मदन मोहन मालवीय की भूमिका में भारतेंदु नाट्य अकादमी के अध्यक्ष रवि शंकर खरे, बाबा राघवदास का किरदार शुभदीप राहा निभा रहे हैं। लीडर के पत्रकार तेजप्रकाश की भूमिका में बुलंदशहर के कलाकार विजय त्रिवेदी, दरोगा की भूमिका अशोक बंजिया और स्वराज के संपादक दशरथ प्रसाद द्विवेदी की भूमिका में डॉ. अनिल रस्तोगी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed