{"_id":"61a88146c5e9ac4c5c5031d5","slug":"some-big-brahmin-leaders-of-purvanchal-can-hold-support-of-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन 2022: पूर्वांचल के कुछ बड़े ब्राह्मण नेता थाम सकते हैं सपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन 2022: पूर्वांचल के कुछ बड़े ब्राह्मण नेता थाम सकते हैं सपा का दामन
Thu, 02 Dec 2021 01:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:48 PM IST
सार
राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि बसपा के बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में शुमार एक नेता जल्द ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सपा का दामन थाम लेंगे। इस नेता को सपा से टिकट मिलना तय है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वांचल के कुछ बड़े ब्राह्मण नेता सपा का दामन थाम सकते हैं। सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही सपा की सदस्यता ग्रहण कराने की औपचारिकता पूरी की जाएगी। इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर भी खूब है। जो जानकारी छनकर बाहर आ रही है, उसके मुताबिक भाजपा के दो ब्राह्मण विधायक भी सपा का दामन थाम सकते हैं। इन विधायकों को अपना टिकट कटने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पाला बदलने की कवायद तेज हो गई है। नेता अपना नया ठिकाना तलाशने में जुट गए हैं। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि बसपा के बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में शुमार एक नेता जल्द ही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सपा का दामन थाम लेंगे।
विज्ञापन
इस नेता को सपा से टिकट मिलना तय है। इसी तरह महराजगंज के एक और बड़े ब्राह्मण नेता सपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रमुख ब्राह्मण नेताओं को पार्टी में शामिल करके भाजपा को चुनौती देने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
सपा नेताओं का मानना है कि प्रमुख नेताओं के आने से ब्राह्मण वोट बैंक में अच्छी पैठ बनाई जा सकेगी। इस बीच खबर है कि सपा ने भाजपा विधायकों को अपने पाले में लाने की रणनीति बनाई है। गोरखपुर क्षेत्र के दो ब्राह्मण विधायकों से बात भी हो चुकी है। इन विधायकों को टिकट कहां से दिया जाए, इस पर भी चर्चा चल रही है।