फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Solid waste management plant to be built at Soothni of Gorakhpur Sahajanwan

गोरखपुर में यहां बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, 20 एकड़ जमीन में होगा इसका निर्माण

Sun, 06 Dec 2020 11:06 AM IST
vivek shukla राजीव रंजन, गोरखपुर।
राजीव रंजन, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 06 Dec 2020 11:06 AM IST
विज्ञापन
Solid waste management plant to be built at Soothni of Gorakhpur Sahajanwan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवां तहसील के सुथनी गांव में नगर निगम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनवाएगा। करीब आठ करोड़ की लागत से नगर निगम इस गांव में 20 एकड़ जमीन खरीद रहा है। कई किसानों से उनकी जमीनों का बैनामा भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


शहर से प्रतिदिन तकरीबन 600 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है, लेकिन ट्रेंचिंग ग्राउंड न होने की वजह से इस कूड़े का उचित ढंग से निस्तारण नहीं हो पा रहा है। ऐसे में नगर निगम पिछले एक दशक से शहर के निचले इलाकों में इस कूड़े को फेंकता रहा है। अभी महेवा बंधे के किनारे इस कूड़े को गिराया जा रहा है। इस स्थिति के खिलाफ शिकायत मिलने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने नगर निगम को ऐसा न करने की कड़ी हिदायत दी थी। इसके बाद नगर निगम के अलावा शासन से लेकर प्रशासन स्तर तक कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन की तलाश शुरू हुई जो सहजनवां के सुथनी गांव में पूरी हुई है।
विज्ञापन


करीब 93 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से हो रही है खरीद
सहजनवां से करीब नौ किलोमीटर दूर मगहर के पास सुथनी गांव है। आबादी से काफी दूर होने की वजह से इसे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए मुफीद माना गया है। हालांकि इसके लिए कई किसानों से बात करनी पड़ी क्योंकि 20 एकड़ जमीन 52-53 किसानों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश के बाद जिला प्रशासन के प्रयास से नगर निगम को यह जमीन मिल सकी है। प्रति हेक्टेयर 93 लाख रुपये की दर से इस जमीन की खरीद नगर निगम कर रहा है। ऐसे में इसकी कुल लागत करीब आठ करोड़ रुपये हो रही है। इनमें से करीब नौ किसानों ने नगर निगम को बैनामा भी कर दिया है।

करीब एक दशक से चल रही है प्लांट लगाने की कवायद

Solid waste management plant to be built at Soothni of Gorakhpur Sahajanwan
महेवा बंधे के किनारे गिराया गया कूड़ा। - फोटो : अमर उजाला।
नगर निगम पिछले एक दशक से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की कवायद कर रहा है। इसके लिए नगर निगम ने महेसरा में करीब 10 एकड़ जमीन भी खरीदी थी। लेकिन लो-लैंड होने और बारिश के समय में इसमें पानी भर जाने की वजह से कंपनी ने यहां प्लांट लगाने से इनकार कर दिया। इस दौरान नगर निगम और कंपनी के बीच काफी कानूनी कार्रवाई भी हुई। जिसमें नगर निगम को करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान भी झेलना पड़ा।

नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए सहजनवां के सुथनी गांव में जमीन खरीदी जा रही है। पूरी जमीन खरीद के बाद रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। इसके बाद शासन स्तर पर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed