फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Soldier fired over land dispute in Gorakhpur

Gorakhpur Crime: लखनऊ में तैनात सिपाही ने दो लोगों को मारी गोली, एक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर

Mon, 25 Jul 2022 09:45 AM IST
किरन रौतेला अमर उजाला ब्यूरो। गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो। गोरखपुर Published by: किरन रौतेला Updated Mon, 25 Jul 2022 09:45 AM IST
सार

गोरखपुर में दो पक्षों में जमीनी विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के सिपाही व बीएसएफ जवान ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चला दी। गोलीबारी में दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बनी है। 

विज्ञापन
Soldier fired over land dispute in Gorakhpur
गोरखपुर समाचार। - फोटो : Amar uajala

विस्तार

गोरखपुर जिले के खजनी थाने से 500 मीटर दूर मऊधर मंगल गांव में रविवार सुबह मकान का छज्जा निकालने के विवाद में गोली चल गई। आरोप है कि दो पक्षों में विवाद के बीच ही लखनऊ में तैनात सिपाही प्रमोद यादव ने पिस्टल से दो लोगों को गोली मार दी।

विज्ञापन


गोली लगने से सुरेमन यादव (53) और उनके भतीजे राजनाथ उर्फ भोलू (20) घायल हो गए। वहीं, मारपीट में सुरेमन के भाई रामधारी (54) भी घायल हो गए। सुरेमन की गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


उधर, गोली चलने की सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जानकारी के मुताबिक, मऊधर मंगल गांव में सुरेमन यादव व प्रमोद यादव का घर अगल-बगल है। प्रमोद यादव मकान बनवा रहे हैं। वह दूसरी मंजिल पर छज्जा निकालना चाहते थे। इसका सुरेमन का परिवार विरोध कर रहा था। मामला एसडीएम खजनी के पास गया तो उन्होंने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। इसे लेकर लखनऊ में तैनात सिपाही प्रमोद यादव व एसएसबी में तैनात उनके भाई भागीरथी यादव, छुट्टी लेकर गांव आ गए। वह सुलह-समझौते से मामले का हल निकालने की कोशिश में लगे थे।

इसी बीच निर्माण कार्य शुरू हुआ तो सुरेमन के परिवार ने आपत्ति जताई। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सब लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी बीच प्रमोद यादव ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली से दो लोग घायल हो गए। आरोप है कि एक व्यक्ति ने प्रमोद के पक्ष के जयगोविंद के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके विरोध में सुरेमन के भाई रामधारी के सिर पर भी लाठी से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया।

मारपीट की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची। इसके बाद घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां पर एक बार फिर दोनों पक्ष मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने बीचबचाव कर जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सुरेमन यादव को लखनऊ रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक है।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट के बीच फायरिंग हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि प्रमोद यादव ने पिस्टल से गोली चलाई है। घायलों को भर्ती कराया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। आरोपी प्रमोद, पुलिस विभाग में तैनात बताया जा रहा है। केस दर्ज करके प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed