फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Soldier beating the youth got entangled with the police, arrested

Gorakhpur News: युवक की पिटाई कर रहा सैनिक पुलिस से उलझा, गिरफ्तार

Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Soldier beating the youth got entangled with the police, arrested
- रिश्तेदारी में आई युवती से मिलने आया था युवक, गांव वालों ने पकड़ा
विज्ञापन

- सैनिक ने युवक की पुलिस के सामने ही पिटाई की, शांतिभंग में चालान
अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से मिलने आए युवक को सोमवार की रात गांव वालों ने पकड़ लिया। आरोप है कि सूचना पर पुलिस के आने के बाद भी एक सैनिक ने युवक की पिटाई की और रोकने पर पुलिस से उलझ गया। पुलिस ने आरोपी सैनिक को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, सहजनवां इलाके के एक गांव में युवती की रिश्तेदारी है। युवती इन दिनों रिश्तेदारी में आई है। गांव के पास के ही एक युवक से उसका प्रेम संबंध है। युवक रात में युवती के घर पर पहुंच गया। अभी वह घर के बाहर ही था कि ग्रामीणों ने देख लिया और पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के अन्य लोग भी आ गए। छुट्टी पर आया सैनिक भी पहुंच गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले ली। इस दौरान पुलिस के सामने ही सैनिक ने आरोपी युवक की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने रोका तो उलझ गया। पुलिस ने आरोपी सैनिक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि तीन लोगों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed