फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sold the dream of getting a house by showing fake 3D map in Gorakhpur, fir lodge

Gorakhpur News: थ्री डी मैप दिखाकर आशियाना दिलाने का सपना बेच दिया, केस दर्ज- तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 03 Mar 2024 11:12 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 03 Mar 2024 11:12 AM IST
सार

गोरखपुर स्थित तारामंडल में खोले गए रियल इस्टेट कंपनी बीसीडी ग्रुप पर 13 लोगों ने रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया है। आरोप लगा है कि थ्री डी मैप से जमीन दिखाकर आशियाना बसाने का सपना बीसीडी ग्रुप की तरफ से दिखाया गया। निवेशकों ने अपनी गाढ़ी कमाई इसमें लगा दी। अब उन्हें अपने साथ हुए धोखे की जानकारी हो सकी। पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Sold the dream of getting a house by showing fake 3D map in Gorakhpur, fir lodge
जमीन जालसाजी

विस्तार

गोरखपुर में बीसीडी प्रोजेक्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड नाम से तारामंडल में ऑफिस खोलकर जालसाजी का मामला सामने आया है। बेलीपार के तालनदौर में किस्त पर प्लाॅट और आशियाना का सपना दिखाकर जालसाजी की गई है। लोगों को झांसे में लेने के लिए जालसाजों ने थ्रीडी मैप भी दिखाया। सभी ग्राहकों से जमीन बुक कराते समय बीस फीसदी जमा कराया गया और बाकी की रकम किस्त में देनी थी।
विज्ञापन


जमीन, मकान नहीं मिलने के बाद एक साथ 13 लोगों ने सीएम योगी के जनता दर्शन में बीते दिनों शिकायत की थी, जिसके बाद रामगढ़ताल थाने में बुद्ध विहार काॅमर्शियल निवासी अमित कुमार दुबे, अमलेश पांडेय, विशाल राय, शिवरतन मिश्रा उर्फ त्रिलोकी और हौशिला मिश्रा पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पीड़ितों ने तहरीर में लिखा है कि 11 अक्तूबर 2017 को कंपनी के कार्यालय में मुलाकात हुई थी। तब खुद को कंपनी का अधिकारी बताने वाला अमित कुमार दूबे, अमलेश पांडेय, विशाल राय ने उन्हें प्रास्पेक्टस दिया। शहर से निकट बेलीपार के ताल नदौर में स्थित आवासीय प्लाट का थ्रीडी मैप दिखाया और बताया कि कंपनी सभी सुविधाओं से संपन्न काॅलोनी का निर्माण कर रही है, आसान किस्तों पर प्लाॉट को खरीद सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लाॅट खरीदने का शर्त यह है कि जमीन के कुल मूल्य का 50 प्रतिशत भुगतान 12 किस्तों में अदा करना था और रजिस्ट्री करते समय 20 प्रतिशत भुगतान और करके रजिस्ट्री बैनामा कराना था। शेष 30 प्रतिशत धनराशि जरिए चेक छह किस्तों में जमा करना था, जिसे कंपनी एडवांस छह चेक उक्त वर्णित धनराशि का प्राप्त कर लेती और नियत समय पर चेक कंपनी के खाते में कैश हो जाता। जमीन नहीं मिलने पर 11 मार्च 2023 को कार्यालय पर गए तो बंद मिला।

इनसे इतने की जालसाजी
निवेशक  जालसाजी
किरन देवी 1 लाख 20 हजार
शीला सिंह पत्नी संतोष 1 लाख 20 हजार
त्युंजय त्रिपाठी एक लाख 60 हजार
उर्वशी ओझा पत्नी चंद्रप्रकाश दो लाख 21 हजार
पूनम मिश्रा पत्नी विपिन मिश्रा एक लाख 5 हजार
शैलेंद्र पासवान 81 हजार 100 रुपया
विमला देवी पत्नी विद्याधर पांडेय दो लाख 89 हजार रुपया
सरिता कुमारी पत्नी आशुतोष कुमार दो लाख पांच हजार
दीक्षा सिंह पुत्री एबी सिंह एक लाख 18 हजार पांच सौ
दुर्गावती देवी एक लाख 68 हजार
षमयंती देवी पत्नी रामेश्वरम तीन लाख 75 हजार रुपया

इनके अलावा, उर्मिला देवी पत्नी दीनानाथ कसौधन से दो लाख 10 हजार रुपया और अफजल अहमद से चार लाख 92 हजार रुपया की जालसाजी सामने आई है।

शारदा सिटी के नाम पर हुई थी जालसाजी, अब लगेगा गैंगस्टर
रुस्तमपुर में शारदा सिटी नाम से एक ऑफिस खुला था। वहां के मैनेजर ने बताया कि शहर से सात किमी दूर खजनी रोड पर शारदा सिटी नाम से काॅलोनी बन रही है। यहां बहुत सस्ता प्लॉट मिल जाएगा, फ्लैट भी बनेंगे। लोगों को कैटलॉग दिखाकर बताया गया था कि कॉलोनी में स्विमिंग पुल होगा, भव्य गेट से इंट्री होगी और पार्क भी होगा।

सभी आधुनिक सुविधाएं सस्ते में मिल रही हैं। ऐसे लुभावने झांंसे देकर शारदा सिटी के अक्षय मिश्रा ने अपने साथियों संग मिलकर जालसाजी की थी। अब पुलिस उसकी पूरी कुंडली तैयार कर ली है और गैंगस्टर की रिपोर्ट तैयार कर रही है। आरोपियों पर पुलिस की रिपोर्ट पर जल्द गैंगस्टर लग सकता है।

पहले भी जमीन के नाम पर लोग ठगे गए

एक अगस्त 2023 : एम्स थाना पुलिस के बहरामपुर अहिरबाती निवासी कमलेश यादव व गुलरिहा के नाहरपुर निवासी अन्नू देवी पत्नी शैलेंद्र विश्वकर्मा को जेल भेजा गया था। इन दोनों ने दूसरे की जमीन को बेचकर जालसाजी की थी।

06 अगस्त 2023 : पुलिस ने चिलुआताल के जंगल कौड़िया के चकरा गांव निवासी कमलावती पत्नी राम बहाल को जेल भेजा था। इसने 70 डिस्मिल दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचकर जालसाजी की थी।

23 जून 2023 : सेवानिवृत्त सिपाही ने कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडेरा लाला निवासी राहुल श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सिंघोरवा निवासी बिंदु देवी व दीनानाथ पर जमीन के नाम पर रुपये हड़पने व धमकी देने का केस दर्ज कराया। जांच में पता चला कि कई और लोगों के साथ इन लोगों ने जालसाजी की थी।

09 फरवरी 2022 : पुलिस ने जालसाज ओमप्रकाश को जेल भेजा था। इसने झारखंड, बिहार के 50 से अधिक लोगों से जमीन के नाम पर जालसाजी करके करोड़ों रुपये हड़पने थे। इसके घर को पुलिस ने कुर्क किया था।

एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस जमीन, मकान या फिर किसी भी नाम पर जालसाजी करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। जो भी पीड़ित सामने आ रहा है, उसकी तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी जालसाजों को जेल भेजा जा रहा है। इस मामले में भी केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed