फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Solar lights will be installed in 20 villages of Gorakhpur district for 42 lakhs

Exclusive: गोरखपुर जिले के 20 गांवों में 42 लाख रुपये की लगाई जाएगी सोलर लाइट, रोशन होंगे गांव

Mon, 05 Dec 2022 02:47 PM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Dec 2022 02:47 PM IST
सार

सपा सरकार में लोहिया समग्र गांवों का चयन करके उनमें आवास के अलावा सोलर लाइट लगाई जाती थी। योगी आदित्यनाथ जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने योजना का नाम बदल कर मुख्यमंत्री विकास योजना कर दिया। अब इसका नाम बाबू जी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना कर दिया गया है।  

विज्ञापन
Solar lights will be installed in 20 villages of Gorakhpur district for 42 lakhs
Solar Street Light - फोटो : iStock

विस्तार

योगी सरकार प्रदेश के प्रत्येक जिले में 20 गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइट लगवाएगी। प्रत्येक गांव में 10 सोलर लाइट लगाई जाएगी। पहले चरण में एक जिले पर करीब 42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एक सोलर लाइट की कीमत करीब 22 हजार रुपये होगी।
विज्ञापन


प्रदेश में अलग-अलग सरकारों ने गांवों में सोलर लाइट लगाने का प्रावधान किया था। सपा सरकार में लोहिया समग्र गांवों का चयन करके उनमें आवास के अलावा सोलर लाइट लगाई जाती थी। योगी आदित्यनाथ जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने योजना का नाम बदल कर मुख्यमंत्री विकास योजना कर दिया। अब इसका नाम बाबू जी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना कर दिया गया है।  
विज्ञापन


योजना के तहत गोरखपुर के 20 गांवों का चयन किया गया है। एक गांव में 10 सोलर लाइट लगाई जाएगी। सोलर लाइट लगाने के लिए गांवों का चयन डीपीआरओ के माध्यम से किया जा रहा है। अब तक 10 गांवों का चयन कर सूची नेडा को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष 10 गांवों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। सोलर लाइट में छह मीटर का पैनल लगाया जाएगा, जिसमें 12 वाट की एलईडी होगी। जनपद में एक बार में 42 लाख रुपयों की सोलर लाइट लगाई जाएगी। संवाद


नेडा परियोजना अधिकारी वीके मल्ल ने कहा कि बाबू जी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के तहत जिले के 20 गांवों का चयन कर सोलर लाइट लगाई जाएगी। प्रत्येक गांव में सार्वजनिक स्थानों पर 10 सोलर लाइट लगाई जानी है। इस पर करीब 42 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed