फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Solar eclipse 2020 live update Surya Grahan evening time effect solar eclipse 2020 timings

Solar eclipse 2020: सूर्य ग्रहण के बाद करें ये खास उपाय, ऐसे समाप्त हो जाएंगे ग्रहण के सभी दोष

Sun, 21 Jun 2020 02:10 PM IST
vivek shukla अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर।
अविनाश श्रीवास्तव, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Jun 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Solar eclipse 2020 live update Surya Grahan evening time effect solar eclipse 2020 timings
solar eclipse 2020 - फोटो : अमर उजाला।

सदी का सबसे बड़ा और साल का पहला ग्रहण आज लग चुका है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में इन नकारात्मक शक्तियों के दुष्प्रभाव के खात्मे के लिए कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिसे करके व्यक्ति ग्रहण के दोष से मुक्त हो सकता है।

विज्ञापन


विज्ञापन


गंगा जल से घर को करें शुद्ध
पंडित शरद चंद्र मिश्र ने बताया कि ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। घर के मंदिर में मूर्तियों पर भी गंगा जल छिड़कें। घर की साफ-सफाई करें, पोछा लगाएं। इस प्रकार आपके घर से ग्रहण की काली छाया दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रहण खत्म होने पर पूजा-पाठ करें

पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि घर के मंदिर में दीप जलाकर ईश्वर का ध्यान लगाएं। यदि आसपास मंदिर है तो वहां जाकर भी पूजा करें और गरीब लोगों को दान-दक्षिणा दें। मान्यता यह भी है कि ग्रहण खत्म होने पर गाय को रोटी खिलाने से अच्छा फल प्राप्त होता है।

ग्रहण समाप्ति के बाद गंगा जल से करें स्नान
पंडित राकेश पांडे ने बताया कि ग्रहण समाप्ति के तुरंत बाद गंगा जल से स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रहण के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलेगी। स्नान करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहने उसके बाद ही अन्य कोई कार्य करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पवित्र तीर्थस्थलों पर पवित्र नदी में डुबकी लगाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed