{"_id":"6624a49345fd4a6e790543f3","slug":"sohrab-of-badhalganj-gorakhpur-dies-of-heart-attack-in-saudi-arabia-2024-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News : बड़हलगंज के युवक की सउदी अरब में हार्ट अटैक से मौत- एक फोन से परिवार के उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News : बड़हलगंज के युवक की सउदी अरब में हार्ट अटैक से मौत- एक फोन से परिवार के उड़ गए होश
Sun, 21 Apr 2024 11:01 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:01 AM IST
विज्ञापन
सउदी अरब में मृतक सोहराब की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बड़हलगंज कस्बे के युवक सोहराब अंसारी (32) की शनिवार को सउदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोहराब की अभी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसे एक वर्ष का पुत्र है।
विज्ञापन
कस्बे के पंडितपुरा मोहल्ला निवासी सोहराब के बड़े भाई नईम अंसारी ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे सउदी अरब की कंपनी से फोन आया कि सोहराब की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सोहराब सात माह पूर्व कमाने के लिए सउदी गया था। परिजन शव लाने के लिए कंपनी से संपर्क करने में लगे हैं।
विज्ञापन