{"_id":"61e5206f38f16d07f5369b8a","slug":"social-worker-distributed-woolen-clothes-to-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: समाजसेवी ने शीतलहर में ठिठुर रहे गरीबों में बांटे ऊनी कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: समाजसेवी ने शीतलहर में ठिठुर रहे गरीबों में बांटे ऊनी कपड़े
Mon, 17 Jan 2022 01:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवी अनुराग
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के समाजसेवी अनुराग ने 100 जरूरतमंदों में ऊनी वस्त्रों का वितरण किया। ठंड के मौसम में ऊनी कपड़े पाकर खुशी जाहिर करते हुए गरीबों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान अनुराग के सहयोगी विनय पांडेय, अश्वनी पांडेय, हेमंत दुबे, पिंटू पांडेय, आकाश पांडेय आदि मौजूद रहे। साथ ही उनके दादाजी राजेंद्र पांडेय, पिता अखिलेश पांडेय व माता किरण पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अनुराग बताते हैं कि उन्होंने गरीब परिवार को ठंड से बचाने का प्रयास किया है। कड़ाके की सर्दी में कम्बल लेकर बुजुर्ग व महिलाओं के मुंह से दुआएं ही निकल रही थीं। गरीब की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने अपने पूर्वजों से गरीब, असहाय लोगों की सहायता करना सीखे हैं। हमेशा यही प्रयास रहता है कि गरीब लोग दरवाजे से खाली हाथ न लौटे।