फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smuggling of charas and ganja is happening in Bhairahawa via Gorakhpur.

Gorakhpur News: गोरखपुर के रास्ते भैरहवा में हो रही चरस व गांजे की तस्करी

Sat, 14 Oct 2023 02:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Smuggling of charas and ganja is happening in Bhairahawa via Gorakhpur.
गोरखपुर। बिहार और वाराणसी से लाकर चरस व गांजा गोरखपुर के रास्ते नेपाल में भेजा जा रहा है। भैरहवा के दीनानाथ गुप्ता इसका मास्टरमाइंड है। नेटवर्क में शामिल दरोगा रविंद्र शुक्ला और उसके साथी कुलवीर सिंह की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ है। अब पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं। इसमें कई लोगों के शामिल होने की जानकारी भी मिली है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लखनऊ में अपने आवास पर ही दरोगा चरस को छिपाता था और फिर थोड़ा-थोड़ा करके लाता था। इसके बाद नेपाल पहुंचाता था। अपने वर्दी का इस्तेमाल वह नेपाल सीमा को पार कराने में भी करता था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले की व शाहपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को समन सेल में तैनात दरोगा रविंद्र शुक्ला और तिवारीपुर निवास कुलवीर सिंह को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ में पता चला है कि भैरहवा का दीनानाथ गुप्ता ही नशीले पदार्थ का धंधा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनानाथ के नेटवर्क में कई ऐसे प्रभावशाली लोग शामिल हैं, जो आसानी से गांजा व चरस को सीमा पार करा देते हैं। पुलिस की पूछताछ में भी यह आया है कि रविंद्र शुक्ला दरोगा होने का फायदा गलत काम के लिए उठाता था।

जब उसे कहीं पर चेकिंग के लिए रोका जाता था तो वह कहता था कि चरस को बरामद किया गया है और फिर आईकार्ड की मदद से बच जाता था। दरोगा ने गोरखपुर के आसपास कुछ होटलों में चरस देने की बात कही है, लेकिन अभी पुलिस को इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है। इस वजह से पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। नेटवर्क में शामिल सभी पर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed