{"_id":"621086ce0b1bd9106e10488f","slug":"smugglers-deadly-attack-on-police-team-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: तस्करों ने पुलिस टीम पर किया था जानलेवा हमला, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: तस्करों ने पुलिस टीम पर किया था जानलेवा हमला, भेजे गए जेल
Sat, 19 Feb 2022 11:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:27 AM IST
सार
बृहस्पतिवार को सोनबरसा में पकड़े गए थे तीन पशु तस्कर, तीन पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट का केस भी दर्ज हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा फोरलेन पर रामूडीहा गांव के सामने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी करने वाली पुलिस पर तस्करों ने हमला भी किया था। पुलिस ने इस मामले में पकड़े गए तीनों तस्करों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने पत्रकारों को बताया कि सोनबरसा चौकी इंचार्ज मदन मोहन मिश्र की अगुवाई में स्वाट टीम और एसओजी टीम सोनबरसा क्षेत्र में पशु तस्करों को पकड़ने के लिए गाड़ियों की जांच में लगी थी। इसी दौरान आए ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया तो तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर बैरियर तोड़कर भागने लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने घेराबंदी कर तीन तस्करों को पकड़ लिया, जबकि तीन भाग निकले। मुजफ्फरपुर जिले के मीरापुर थानांतर्गत संभल हेड़ा निवासी दानिश, बलरामपुर जिले के थाना महराजगंज के तराई निवासी जान मोहम्मद व अनीश के खिलाफ हत्या के प्रयास, आपराधिक साजिश रचने, गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम तथा आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज हुआ है। पकड़े गए तस्करों पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन