{"_id":"5ff30853b3e24b51d4294ef9","slug":"smuggler-arrested-with-cocaine-on-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर कोकीन के साथ तस्कर गिरफ्तार, हैरान करने वाली है इसकी कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर कोकीन के साथ तस्कर गिरफ्तार, हैरान करने वाली है इसकी कीमत
Mon, 04 Jan 2021 05:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 04 Jan 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां भारत-नेपाल सीमा पर 80 लाख रुपये के कोकीन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वह सीमा पार करने की कोशिश में था। यह सफलता एसएसबी और मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम को रविवार रात मिली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के पास से कोकीन बरामद हुई। उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज आरोपी को जेल भेज दिया।
एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे के मुताबिक रविवार देर शाम एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा और मोहाना पुलिस टीम देर शाम सीमा पर गश्त पर थी। इसी बीच सूचना मिली एक व्यक्ति भारत-नेपाल की ओर जा रहा है, जो संदिग्ध है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
इस दौरान सीमा पर भारतीय सीमा से नेपाल में प्रवेश करता एक शख्स दिखाई दिया। एसएसबी जवान अभी रोकते कि वह टीम को देखकर भागने लगा। इसके बाद टीम ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना परिचय सत्यप्रकाश मौर्य निवासी कांशीराम आवास थाना सदर बताया।
विज्ञापन
तलाशी में उसके कब्जे से 181.15 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 80 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पकड़ने वाली टीम में एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे, एसआई शिवनारायण सिंह, आरक्षी दीपक गोविंद राव, शिवानंद धर दुबे, सुशील कुमार राय, हरेराम यादव और एसएसबी के जवान शामिल रहे।