फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   smoke of firecrackers inflated breath 600 patients admitted in two days

गोरखपुर: पटाखों के धुएं ने फुला दीं सांसें, दो दिन में 600 मरीज हुए भर्ती

Thu, 27 Oct 2022 10:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Oct 2022 10:20 AM IST
सार

जिला अस्पताल में 24 अक्तूबर को इमरजेंसी वार्ड में 131 मरीज पहुंचे थे। इनमें 57 मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ी। 25 से 30 फीसदी मरीज ऐसे थे, जिन्हें पहले से सांस लेने में दिक्कत थी। 20 से 25 फीसदी मरीजों को उल्टी, दस्त की समस्या थी। 25 अक्तूबर को 159 मरीज पहुंचे थे। इनमें से 92 मरीजों को भर्ती करना पड़ा।

विज्ञापन
smoke of firecrackers inflated breath 600 patients admitted in two days
पटाखों से होने वाला प्रदूषण। - फोटो : istock

विस्तार

 बदलते मौसम और पटाखों के धुएं ने लोगों की सांसें फुला दीं। दो दिनों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में सांस में दिक्कत वाले 600 से अधिक मरीजों को भर्ती करना पड़ा है। वहीं, 30 से अधिक मरीज पटाखा फोड़ने के दौरान घायल हुए हैं, जिनका इलाज बर्न वार्ड में चल रहा है।

विज्ञापन


जिला अस्पताल में 24 अक्तूबर को इमरजेंसी वार्ड में 131 मरीज पहुंचे थे। इनमें 57 मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ी। 25 से 30 फीसदी मरीज ऐसे थे, जिन्हें पहले से सांस लेने में दिक्कत थी। 20 से 25 फीसदी मरीजों को उल्टी, दस्त की समस्या थी। 25 अक्तूबर को 159 मरीज पहुंचे थे। इनमें से 92 मरीजों को भर्ती करना पड़ा।
विज्ञापन


इस बीच 10 से 15 मरीज पटाखा जलाने के दौरान घायल हो गए थे, जिन्हें बर्न वार्ड में भर्ती करना पड़ा है। जिला अस्पताल के एमडी फिजिशियन डॉ राजेश कुमार ने बताया कि बदल रहे मौसम और पटाखों के धुएं की वजह से सांस लेने में तकलीफ लेने वाले मरीजों को ज्यादा दिक्कत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में 24 अक्तूबर को 315 मरीज पहुंचे थे। इनमें से 278 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। इन मरीजों में 53 मरीज हड्डी रोग विभाग में इलाज के लिए आए थे। 70 फीसदी मरीज मेडिसिन विभाग में भर्ती हुए हैं। इसी तरह 25 अक्तूबर को 252 मरीज पहुंचे। इनमें से 191 मरीजों को भर्ती करना पड़ा।


इन मरीजों में 65 मरीज हड्डी रोग विभाग में भर्ती किए गए थे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि त्योहार में इमरजेंसी में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। इन मरीजों में ज्यादातर युवा शामिल होते हैं। ज्यादातर केस सड़क दुर्घटना के होते हैं। दिवाली की वजह से सीने में जकड़न वाले मरीज भी पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed