फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smart meters will be installed in hotels, malls and industrial institutions of the city

Gorakhpur News: शहर के होटल, मॉल समेत औद्योगिक संस्थानों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, करते हैं ये गड़बड़ी

Tue, 13 Aug 2024 02:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 13 Aug 2024 02:30 PM IST
सार

गोलघर क्षेत्र में सबसे अधिक उपभोक्ता हैं, जिन्होंने स्वीकार कनेक्शन से अधिक बिजली खपत की है। ये अभी भी कर ही रहे हैं। अब यहां के शो रूम, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य संस्थानों में क्षमता वृद्धि की जाएगी। इन्होंने अपने प्रतिष्ठानों पर गलत श्रेणी में बिजली कनेक्शन लिया है। इसका नुकसान बिजली निगम को राजस्व और लाइनलॉस दोनों में उठाना पड़ रहा।

विज्ञापन
Smart meters will be installed in hotels, malls and industrial institutions of the city
बिजली निगम शहरी खंड के एसई लोकेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शहर में स्वीकृत कनेक्शन के सापेक्ष बिजली उपभोग करना अब आसान नहीं रहेगा। बिजली निगम की तरफ से ऐसे उपभोक्ताओं के परिसर में प्राथमिकता के आधार पर स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा। ऐसे कुल 211 संस्थानों को चिह्नित किया गया है। इसमें होटल, मॉल, औद्योगिक संस्थान, अस्पताल समेत अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन


बिजली निगम शहरी क्षेत्र में जल्द ही स्मार्ट मीटर शुरू करने जा रही है। निगम की मंशा है कि बिजली चोरी और लाइन लॉस को कम करने की योजना से प्रीपेड और स्मार्ट मीटर लगाए जाएं। इसकी शुरुआत बड़े संस्थानों से की जाएगी। सूत्रों ने बताया कि निगम को सूचना मिली है कि लोग घरेलू श्रेणी के कनेक्शन पर अधिक बिजली खपत कर रहे हैं। इसी आधार पर सर्वे कर एक रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा टाउनहॉल खंड में उपभोक्ता कम भार पर अधिक बिजली खपत करते पाए गए। कुल 95 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके यहां खपत स्वीकृत कनेक्शन से अधिक हैं। इसके अलावा चतुर्थ खंड राप्ती नगर में 56 उपभोक्ताओं ने गलत श्रेणी में बिजली कनेक्शन ले रखा है। जबकि, बक्शीपुर खंड में 46 उपभोक्ता और मोहद्दीपुर खंड में 14 उपभोक्ताओं ने गलत श्रेणी में बिजली कनेक्शन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी एलबी सिंह ने बताया कि क्षमता से अधिक बिजली खपत करने की वजह से सामान्य उपभोक्ताओं को बिजली की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी में पहले बिजली आपूर्ति प्रभावी करने के साथ ऐसे उपभोक्ताओं का सर्वे कर सूची तैयार करवाई है। प्राथमिकता के आधार पर शहर में 211 उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगवाए जाएंगे।

गोलघर क्षेत्र में क्षेत्र में है अधिक खपत

गोलघर क्षेत्र में सबसे अधिक उपभोक्ता हैं, जिन्होंने स्वीकार कनेक्शन से अधिक बिजली खपत की है। ये अभी भी कर ही रहे हैं। अब यहां के शो रूम, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य संस्थानों में क्षमता वृद्धि की जाएगी।


निगम के राजस्व में होगी बढ़ोतरी
बिजली निगम शहरी क्षेत्र में इन 211 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की क्षमता बढ़ाकर अपने राजस्व को भी व्यवस्थिति करेगी। स्मार्ट मीटर लगने से जितना खपत होगा, उसी हिसाब से रीडिंग सेंट्रल सर्वर के तहत लेकर बिजली बिल बन जाएगा। इसमें रीडिंग स्टोर अन्य तरह का खेल नहीं हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed