{"_id":"6093c2dbe5fe456baf14fbe8","slug":"small-boat-sunk-in-gandak-river-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: गंडक में डूबी छोटी नाव, सवार का नहीं लगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: गंडक में डूबी छोटी नाव, सवार का नहीं लगा पता
Thu, 06 May 2021 03:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 May 2021 03:55 PM IST
विज्ञापन
नाविक ने बचाई तीन की जान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर जिले में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडक नदी के बरवापट्टी घाट पर गुरुवार को सुबह 10 बजे एक छोटी नाव नदी की बीच धार में अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर सवार चार लोग डूबने लगे।
बगल में मछली मार रहे मछुवारे ने किसी तरह से तीन लोगों को बचा लिया लेकिन नाव समेत एक व्यक्ति अभी भी लापता है। मछुवारों द्वारा बचाए गए तीन व्यक्ति भी बाद में वहां से भाग निकले।
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बरवापट्टी एसओ सुरेश चंद्र राव ने डूबे हुए व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की लेकिन कुछ खास पता नहीं लगा। पुलिस ने मछुवारे की मदद से काफी देर तक खोजबीन कराया लेकिन नदी में डूबी नाव व लापता व्यक्ति का कोई सुराग नही लगा।
विज्ञापन
एसओ सुरेश चंद्र राव ने बताया कि गंडक नदी में नाव पलटने व एक व्यक्ति के डूबने की सूचना है। परंतु डूबने वाला कौन था यह अभी पता नहीं लगा है। संभावना है कि अगल-बगल के गांव का ही कोई व्यक्ति होगा। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।