फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   six years old Boy brought patient on stretcher in district hospital deoria

यूपी: 30 रुपये नहीं देने पर मासूम से खिंचवाया स्ट्रेचर, वीडियो हुआ वायरल

Tue, 21 Jul 2020 09:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 21 Jul 2020 09:06 AM IST
विज्ञापन
six years old Boy brought patient on stretcher in district hospital deoria
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल में सुविधाओं के लिए मरीजों से रिश्वतखोरी का एक मामला सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसकी जांच करने के लिए सोमवार को डीएम जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में छह साल का एक मासूम स्ट्रेचर को धक्का देकर मरीज को ले जाते हुए नजर आ रहा है। स्ट्रेचर पर मासूम के नाना लेटे हुए हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में कोरोना वार्ड और वेंटिलेटर फुल, मरीज परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


देवरिया के बरहज क्षेत्र के गौरा गांव निवासी छेदी यादव पिछले दिनों मारपीट की एक घटना में घायल हो गए थे। उन्हें देवरिया जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया। छेदी यादव की बेटी बिंदू ने बताया कि तीन-चार दिन से वह अपने पिता के साथ जिला अस्पताल में हैं। वहां उन्हें ड्रेसिंग के लिए बीच-बीच में ड्रेसिंग रूम में ले जाना होता है।

पैसे न देने पर ड्रेसिंग के लिए नहीं ले गए कर्मचारी

बिंदू देवी ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी हर बार स्ट्रेचर के लिए 30 रुपए की मांग करते हैं। परिवार की स्थिति बार-बार इतने रुपए देने की नहीं थी, ऐसे में उन्होंने मना कर दिया। इसपर अस्पताल कर्मियों ने छेदी को ड्रेसिंग के लिए ले जाने से मना कर दिया।

उन्होंने कहा कि यदि 30 रुपए नहीं देने हैं तो मरीज को खुद ही ड्रेसिंग रूम ले जाना होगा। तब बिंदू अपने छह साल के बच्चे शिवम यादव की मदद से पिता को ड्रेसिंग रूम तक ले गईं। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि ऐसी घटना उनकी जानकारी में नहीं है। अगर महिला से कोई रुपये की मांग कर रहा है तो वह शिकायत करें, कार्रवाई होगी। इस घटना का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed