यात्रीगण ध्यान दें: आज से 19 जून तक निरस्त रहेंगी छह ट्रेनें, रास्ता बदलकर चलेंगी शालीमार व अहमदाबाद एक्सप्रेस
वाराणसी मंडल में औंड़िहार स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य तथा औंड़िहार-सादात स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के चलते गोरखपुर और भटनी की छह ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और शालीमार एक्सप्रेस व अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस को रास्ता बदलकर चलाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में औंड़िहार स्टेशन के यार्ड रि-मॉडलिंग कार्य तथा औंड़िहार-सादात स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के चलते गोरखपुर और भटनी की छह ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं और शालीमार एक्सप्रेस व अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस को रास्ता बदलकर चलाई जाएगी। यह जानकारी एनईआर के सीपीआरओ ने दी।
निरस्तीकरण
- भटनी से 30 मई से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05147 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित स्पेशल।
- वाराणसी सिटी से 30 मई से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 05148 वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित स्पेशल।
- भटनी से 10 से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 01747 भटनी-वाराणसी सिटी अनारक्षित स्पेशल।
- बनारस से 10 से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 01748 बनारस-भटनी अनारक्षित स्पेशल।
- गोरखपुर से 30 मई से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 15129 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस।
- वाराणसी सिटी से 30 मई से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस।
मार्ग परिवर्तन
- शालीमार से 30 मई, 06 एवं 13 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15021 शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
- अहमदाबाद से 30 मई, 02, 03, 06, 07, 09, 10, 14, 15, 16, 17 एवं 18 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग वाराणसी जं.-औंड़िहार-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी जं.-शाहगंज-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
- वाराणसी सिटी से 30, 31 मई एवं 10 से 19 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी।
- लखनऊ जं. से 29, 30 मई एवं 09 से 18 जून, 2023 तक प्रस्थान करने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
रि-शिड्यूलिंग
- गाजीपुर सिटी से 30 मई, 2023 को प्रस्थान करने वाली 22433 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से 90 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी।
नियंत्रण
- लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 29, 30, 31 मई, 02, 03, 05, 06, 07 एवं 10 जून, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस उत्तर रेलवे पर एवं मार्ग में 60-60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.