फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six researchers of Gorakhpur University became Assistant Professor

Good News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के छह शोधार्थी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, आईएएस अर्पित गुप्ता ने दिए थे टिप्स

Tue, 05 Jul 2022 04:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Jul 2022 04:24 PM IST
सार

प्रो. शुक्ला ने बताया कि तीन शोधार्थियों प्राची सिंह, अजीत सिंह और देवेश चतुर्वेदी का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित जीआईसी प्रवक्ता पद पर भी चयन हुआ है।

विज्ञापन
Six researchers of Gorakhpur University became Assistant Professor
Gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की परीक्षा में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के छह शोधार्थियों का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हुआ है।
विज्ञापन


इनमें से दो शोधार्थी प्राची सिंह और रेनू ने सात जून को अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, जिसमें संघ लोक सेवा आयोग में 54 वीं रैंक पाने वाले अर्पित गुप्ता ने इंटरव्यू की तैयारी के लिए टिप्स दिए थे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि विभाग की प्राची सिंह, प्रीति यादव, कुशहर साहनी, अरुण यादव, रेनू, सीमा जायसवाल का चयन अनुदानित महाविद्यालयों के लिए सहायक आचार्य पद पर हुआ है। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि छात्रों की सफलता से अंग्रेजी विभाग का गौरव बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग में इनकी तैयारी के लिए मॉक इंटरव्यू कराया गया था, जिसका फायदा इन्हें मिला है। प्रो. शुक्ला ने बताया कि तीन शोधार्थियों प्राची सिंह, अजीत सिंह और देवेश चतुर्वेदी का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित जीआईसी प्रवक्ता पद पर भी चयन हुआ है। सफल अभ्यर्थियों ने कहा कि विभाग में तीन बार मॉक इंटरव्यू में भाग लिया, इससे कमियों को सुधारने का मौका मिला।

बोले सफल अभ्यर्थी

प्राची सिंह ने कहा कि अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में मैंने आईएएस में चयनित अर्पित गुप्ता से इंटरव्यू को लेकर सवाल पूछे थे। उन्होंने अपने अनुभव साझा कर टिप्स दिए, जिससे मेरा आत्मविश्वास बहुत बढ़ा।


रेनू ने कहा कि अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में इंटरव्यू के लिए खुद कैसे तैयार रखना चाहिए,  यह सवाल पूछा था। अर्पित गुप्ता से मिला, उनका टिप्स बहुत काम आया। पूरी तरह कांफिडेंट होकर मैंने जवाब दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed