{"_id":"60cde0558ebc3e33571ad74c","slug":"six-people-injured-after-road-accident-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: बरातियों से भरी बेकाबू बोलेरो नहर में गिरी, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: बरातियों से भरी बेकाबू बोलेरो नहर में गिरी, छह लोग घायल
Sat, 19 Jun 2021 05:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 19 Jun 2021 05:48 PM IST
सार
कोतवाली क्षेत्र के बभनी मठिया से कुशीनगर जिला जा रही थी गाड़ी, घटना में छह लोग हुए घायल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के कोतवाली क्षेत्र के बभनी मठिया से कुशीनगर जनपद जा रही बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नहर में गिर गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। देवरिया थाना कोतवाली क्षेत्र के बभनी मठिया निवासी मिठाई लाल के घर से बरात शुक्रवार देर रात कुशीनगर जनपद के पटहेरवा थाना क्षेत्र के नटवा विशुनपुरा गांव जा रही थी।
विज्ञापन
बरात अभी बघौचघाट थाना क्षेत्र के मदीना बाजार के पास मुख्य मार्ग पथरदेवा-बघौचघाट पर पहुंची थी कि एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नहर में जा गिरी। इसमें सवार अतुल कुमार (22), राणा प्रताप (35), दुर्जन (45), विश्वनाथ पासवान (70) समेत छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन