फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six new cases got in Coronavirus positive in Basti

Coronavirus in Gorakhpur: बस्ती में मिले 6 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 41

Sat, 09 May 2020 05:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 May 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Six new cases got in Coronavirus positive in Basti
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। अब गैर प्रांत से आने वाले श्रमिक कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। मुंबई से आए छह और श्रमिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार को इसकी पुष्टि हुई है। अब तक महाराष्ट्र के मुंबई से आए 18 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन


अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 41 हो गई है। इनमें से 22 की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। ये मुंडेरवा के आइसोलेशन वार्ड से घर भेजे जा चुके हैं। 12 का इलाज चल रहा है। डीएम के अनुसार 18 कोरोना पॉजिटिव का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गैर प्रांत से जिले में श्रमिक लगातार आ रहे हैं। इन्हें प्रशासन जगह-जगह क्वारंटीन करा रहा है। इनके नमूने जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं। जिन छह श्रमिकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इनमें से दो को ओपेक चिकित्सालय कैली के लेवल-टू आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि चार अन्य को मुंडेरवा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि जिले के कंटेनमेंट इलाके में स्थिति सामान्य है। केवल गैर प्रांत से आए 18 लोगों की अब तक पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इन्हें अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed