फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six missing in Kuano, three youths rescued

कुआनो में छह लापता, तीन युवक बचाए गए

Tue, 28 Jun 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six missing in Kuano, three youths rescued
महुली के कुआनो नदी के सांखी पुल के पास नदी में लापता युवकों की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : KHALILABAD
कुआनो में छह लापता, तीन युवक बचाए गए
विज्ञापन

धनघटा(संतकबीरनगर)। महुली इलाके के सांखी घाट के पास कुआनो नदी में मंगलवार की शाम नहाने के दौरान छह युवक व किशोर लापता गए। मछली पकड़ रहे मछुआरे ने शोर सुनकर नदी में उतरकर तीन युवकों को बचाकर बाहर निकाला। जबकि तीन युवक लापता हो गए। देर शाम सूचना पर डूबे तीनों युवकों की तलाश शुरू कराई गई।

एसओ महुली रवीन्द्र सिंह ने बताया कि शाम छह बजे के करीब सांखी गांव निवासी सगे भाई 18 वर्षीय चंदन व 15 वर्षीय छोटू उर्फ अनुराग पुत्र अयोध्या और रिश्तेदारी में आए 21 वर्षीय प्रिंस पुत्र डबलू 24 वर्षीय मोनू पुत्र रवीन्द्र निवासी धनौदा कौड़ीराम गोरखपुर और 27 वर्षीय अतुल निवासी उतरावल खलीलाबाद व 23 वर्षीय शुभम निवासी मंझरिया कोतवाली कुआनो नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान सभी डूबने लगे। पास में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने अतुल व मोनू और शुभम को बचाकर बाहर निकाला। जबकि सगे भाई चंदन व छोटू तथा प्रिंस डूबकर लापता हो गए। घटना की सूचना पर विधायक गणेश चन्द्र चौहान सीओ राम प्रकाश व नायब तहसीलदार समेत काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से जनरेटर की रोशनी में डूबे ग्रामीणों की तलाश कराई जा रही है। एसडीआरएफ को बुलाने के लिए एसपी को सूचना दी गई है। इधर सगे भाइयों समेत गांव के तीन लोगों के नदी में लापता होने से परिजन परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed