Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six miscreants, who arrived on three motorcycles, beat three people with iron rods and sticks.

Gorakhpur News: मछुआरे की आंखों में मिर्च झोंककर चार सोने की चेन और नकदी लूटी

Thu, 12 Nov 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 12 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Six miscreants, who arrived on three motorcycles, beat three people with iron rods and sticks.
- तीन बाइक से पहुंचे छह बदमाशों ने लोहे की रॉड और डंडों से तीन लोगों को पीटा
विज्ञापन

- सनहा ताल के किनारे मछलियों की रखवाली कर रहे थे पीड़ित


खोराबार। थाना क्षेत्र के सनहा गांव में बदमाशों ने मछुआरे और उसके दो मजदूरों पर हमला कर लूटपाट की। तीन बाइक से पहुंचे छह युवकों ने तीनों की आंखों में लाल मिर्च का पाउडर झोंक दिया। इसके बाद लोहे की रॉड और डंडों से पिटाई कर मछुआरे के गले से चार सोने की चेन और जेब से 9745 रुपये लूट लिए।
घटना दो नवंबर की शाम करीब सात बजे की है। मामले में मंगलवार को पीड़ित की तहरीर पर खोराबार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। सनहा गांव निवासी रामचंदर साहनी जल नाविक मजदूर हैं और मत्स्यजीवी सहकारी समिति प्राइवेट लिमिटेड चंदा घाट के सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर की शाम वह अपने दो मजदूरों के साथ सनहा ताल के किनारे बैठकर मछलियों की रखवाली कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान तीन बाइक से छह युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने तीनों की आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया। आंखों में जलन और दिखाई नहीं देने के कारण वे अपना बचाव नहीं कर सके। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से तीनों की पिटाई की। रामचंदर के मुताबिक बदमाश उनके गले में पहनी चार सोने की चेन और जेब में रखे 9745 रुपये छीन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed