{"_id":"62de238d99716241d12c6917","slug":"six-lines-hazir-including-so-after-birthday-celebrated-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: कुशीनगर में थाने के अंदर बर्थडे मनाना पड़ा महंगा, एसओ सहित छह लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: कुशीनगर में थाने के अंदर बर्थडे मनाना पड़ा महंगा, एसओ सहित छह लाइन हाजिर
Mon, 25 Jul 2022 10:32 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jul 2022 10:32 AM IST
सार
रविवार को दोपहर में थाने में एक बाहरी व्यक्ति का बर्थडे धूमधाम से मनाया जा रहा था। किसी ने इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कुछ लोगों ने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद छह पुलिसकर्मी लाइनहाजिर कर दिए गए। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
थाने में जन्मदिन मनाया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाने में रविवार की दोपहर बर्थडे मनाना पुलिस वालों को महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने थाने में बर्थडे मनाने को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ वीरेंद्र कुमार यादव सहित छह पुलिसकर्मियों को रविवार की देर रात लाइनहाजिर कर दिया।
रविवार को दोपहर में थाने में एक बाहरी व्यक्ति का बर्थडे धूमधाम से मनाया जा रहा था। किसी ने इसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। कुछ लोगों ने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद छह पुलिसकर्मी लाइनहाजिर कर दिए गए। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल विशुनपुरा थाना में किसी प्रभारी की तैनाती नहीं की गई है।
थाने में एक गैर पुलिसकर्मी का बर्थडे मनाने के मामले लोगों ने आपत्ति जताते हुए इसकी शिकायत एसपी धवल जायसवाल से कर दी। एसपी की जांच में आरोप की पुष्टि हुई। इस मामले में रविवार को देर रात कार्रवाई करते हुए एसएचओ वीरेंद्र कुमार यादव, हेड कांस्टेबल धनंजय राय, सिपाही विनोद चौहान, लकी, नरेंद्र कुमार और दीपक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
इस मामले में एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि मामले की विभागीय जांच भी कराई जा रही है। थाने में इस तरह के आयोजन पर रोक है।