फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six killed three injured in road accidents on Diwali

गोरखपुर: दिवाली के दिन सड़क हादसों में छह की मौत, तीन घायल

Wed, 26 Oct 2022 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 Oct 2022 02:00 PM IST
सार

खोराबार के जंगलसिकरी में बाइक से गिरकर देवरिया के रामनाथनगर निवासी 37 वर्षीय किरन देवी पत्नी चंद्रभान की मौत हो गई। वह अपने देवर के साथ बाइक से गोरखपुर आ रही थीं। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई और महिला के सिर में चोट लगने से मौत हो गई, जबकि उनके देवर घायल हो गया।

विज्ञापन
Six killed three injured in road accidents on Diwali
सांकेतिक फोटो। - फोटो : social media

विस्तार

गोरखपुर जिले में दिवाली के दिन अलग-अलग तीन सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार के जंगलसिकरी में बाइक से गिरकर देवरिया के रामनाथनगर निवासी 37 वर्षीय किरन देवी पत्नी चंद्रभान की मौत हो गई। वह अपने देवर के साथ बाइक से गोरखपुर आ रही थीं। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई और महिला के सिर में चोट लगने से मौत हो गई, जबकि उनके देवर घायल हो गया। राजगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक,गोला इलाके के गोबिनापुर व डांडी बाजार के बीच एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

हादसे में ओमप्रकाश (40) की मौत हो गई और उनके साथ जा रहा देवा घायल हो गया। भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक, महराजगंज व गोरखपुर के बॉर्डर पर  श्यामदेउरवा इलाके के बरगदवा मंदिर के पास दो बाइक की टक्कर हो गई, जिसमे चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे में महराजगंज जिले के नटवा जंगल निवासी अजीत (15) पुत्र राजकुमार, सन्नी यादव (17) पुत्र उमाशंकर और गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना के समदरखुर्द निवासी आनंद (25) पुत्र विजय बहादुर,  विजय गौड़ (25) पुत्र सदानन्द की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में महराजगंज के नटवा जंगल निवासी सुंदरम घायल हो गए। महराजगंज के तीनों युवक एक बाइक से गोरखपुर के भटहट स्थित किराए वाले घर पर आ रहे थे। वहीं गोरखपुर के पिपराइच के  युवक एक ही बाइक से पनियरा से घर जा रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed