फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six killed constable and youth injured in road accidents

होली में हादसा: सड़क दुर्घटनाओं में छह की मौत, सिपाही व युवक घायल

Fri, 10 Mar 2023 12:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Mar 2023 12:28 PM IST
सार

बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, बुधवार को पटना चौराहे पर बाइक के साथ खड़े पूर्व सभासद डब्लू सोनकर के भाई जग्गा सोनकर (28) को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। चिल्लूपार निवासी जग्गा को टक्कर मारने वाले कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उनकी पत्नी संगीता की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई कर रही।

विज्ञापन
Six killed constable and youth injured in road accidents
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

होली के दिन अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सिपाही समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद कैंट, गोरखनाथ व अन्य थानों की पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सहजनवां में अनियंत्रित कार ने कई दुकानों में टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार में सवार युवक सुरक्षित हैं। चिलुआताल के डहला गांव में भी अनियंत्रित कार की टक्कर से बिजली का खंभा गिर गया जिससे जानवर घायल हो गए।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर युवक को कार ने रौंदा, गोरखनाथ में भी हादसा
कैंट इलाके के रेलवे स्टेशन रोड पर लखनऊ की तरफ से आ रही कार की चपेट में आने से राजघाट के बसंतपुर निवासी सुधीर वर्मा (36) की मौत हो गई। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राजघाट निवासी सुधीर वर्मा रेलवे स्टेशन रोड पर किसी काम से गए थे। इस दौरान ने कार ने टक्कर मार दी। उधर, गोरखनाथ के कौड़ियहवा मोड़ पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बुधवार को तिवारीपुर के बहरामपुर निवासी दिलीप कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से कुचलकर पूर्व सभासद के भाई की मौत
बड़हलगंज इलाके के पटना चौराहे पर बाइक के साथ खड़े पूर्व पार्षद के भाई जग्गा सोनकर (28) को कार ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। यह खबर घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई। पत्नी संगीता सोनकर ने तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दिन में पटना चौराहे के पास देवरिया रोड पर कस्बे के चिल्लूपार निवासी जवाहर सोनकर का पुत्र जग्गा सड़क के किनारे बाइक के साथ खड़ा था। इस बीच तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर जग्गा को ठोकर मार दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। जग्गा पार्षद डब्लू सोनकर का छोटा भाई था। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।

जीप की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

गीडा थाना क्षेत्र के नौसड़ में होली के दिन जीप की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में उसके दोनों साथी घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, बेलीपार इलाके के गड़वापार निवासी 19 वर्षीय गणेश यादव अपने दो दोस्तों शिव कुमार यादव निवासी महाबीर छपरा व आदित्य निषाद निवासी भलुवान कोठा थाना गगहा के साथ स्कूटी से नौसड़ जा रहा था।

नौसड़ स्थित बादशाह लान के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि जीप ने ठोकर मार दी। जिससे स्कूटी सवार तीनों गिर गए। गणेश को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने गणेश को मृत घोषित कर दिया। शेष दोनों को मामूली चोट लगी थी।

गीडा में कार ने युवक को रौंदा, मौत
होली के दिन सुबह 5.30 बजे टहलने निकले जवाहर चक नौसड़ निवासी राजकिशोर यादव (38) को लखनऊ की तरफ से आ रही कार ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके भाई मुकेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर रोजाना सुबह घर से टहलने निकलते थे। बुधवार सुबह भी वह टहलने निकले थे कि हादसा हो गया। ब्यूरो

 

सड़क हादसों में बालक सहित तीन घायल

हरपुर बुदहट इलाके के दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। निजी अस्पतालों में सभी का इलाज चल रहा है। हरपुर बुदहट थाने के सामने ईंट भट्टे के कुछ मजदूर बाजार करने जा रहे थे कि दो पहिया वाहन ने मजदूर के लड़के सत्यम (5) को ठोकर मार दिया, जिससे उसके चेहरे और हाथ पर चोट लगी। खलीलाबाद में निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

उधर, बुधवार शाम हरपुर बाजार से रेवड़ा जा रहे दो बाइक सवार अरुण और जवाहिर हरपुर-घोठवा मार्ग पर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए, जिससे दोनों के सिर और चेहरे में चोट आई। ब्यूरो

घर से ड्यूटी जा रहा सिपाही सड़क हादसे में घायल
गुलरिहा थाने में तैनात पुलिसकर्मी बुधवार की रात आवास से ड्यूटी जाते समय मोगलहा के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सिपाही सुरजीत कुमार बाइक लेकर झुंगिया बाजार ड्यूटी जा रहे थे।

मोगलहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप अचानक दो गाय सड़क पार करने लगीं जिनसे टकराकर सिपाही घायल हो गया। मेडिकल चौकी पुलिस सिपाही को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उसके गले के पास की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है।

पैदल जा रहे दो लोगों को वाहन ने रौंदा, मौत
झंगहा और गीडा क्षेत्र में बुधवार को वाहन की चपेट में आने से मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रसूलपुर झंगहा की 55 वर्षीय रामरती व चपरहट, गीडा के 72 वर्षीय रामधारी की मौत हो गई। दोनों के परिजनों ने बताया कि पैदल जाते समय हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed