फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   six injured after Brick stone throwing in electoral rivalry at Gorakhpur

गोरखपुर: दो पक्षों में चुनावी रंजिश को लेकर फिर चले ईंट-पत्थर, छह घायल

Thu, 14 Oct 2021 07:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Oct 2021 07:48 PM IST
सार

बुधवार की रात विवाद होने पर समझाकर लौट आई थी पुलिस, सुबह फिर बवाल, सड़क पर बिखरे हुए थे ईंट-पत्थर, गांव में पुलिस फोर्स तैनात।

विज्ञापन
six injured after Brick stone throwing in electoral rivalry at Gorakhpur
गांव में जुटी फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जमुनिया में बृहस्पतिवार की सुबह फिर बवाल हो गया। दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले जिसमें छह लोग चोटिल हो गए। बवाल की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में तनाव को देखते हुए एक दरोगा समेत चार सिपाहियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन


बुधवार को भी इन्हीं दो पक्षों में विवाद हुआ था और बृहस्पतिवार की सुबह थाने में दोनों पक्षों को बुलाकर पुलिस लौट आई थी, पक्ष थाने आते इससे पहले फिर विवाद हो गया। खबर है कि पुलिसवालों को रात में किसी को भी थाने पर बैठाने से मना किया गया है जिस वजह से पुलिस आरोपितों को थाने में लेकर नहीं आई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जमुनिया के ग्राम प्रधान अनिल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि बीते दिनों हुए पंचायत चुनाव में हारने की रंजिश को लेकर कमलशंकर आदि लोगों द्वारा ईंट-पत्थर चलाकर मारपीट की गई है। मारपीट में प्रधान पक्ष के नीतीश, रवि एवं झिनक को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल के बाद गांव में पिकेट लगाई गई

वहीं दूसरे पक्ष के कमलशंकर मिश्र का आरोप है कि गांव के ही अनिल यादव, जितेंद्र आदि के साथ लगभग दो दर्जन से अधिक लोग उनके दरवाजे पर चढ़ कर मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट में छह किमी दूर दूसरे गांव के कई लोग बाइक से पहुंचे थे। मारपीट में कुलदीप मिश्रा, गोलू, उदयशंकर मिश्र आदि घायल हो गए हैं।

इस संबंध में इंस्पेक्टर गुलरिहा विनोद कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से आधा दर्जन बाइक कब्जे में ली गईं हैं। मामले की जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
 
जमुनिया गांव में बुधवार की रात में मारपीट की घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए भेजते हुए गांव में कोई और विवाद न हो इसके लिए पुलिस की पिकेट लगा दी थी। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस के जवान थाने वापस पहुंच गए। इसके कुछ देर बाद दोनों पक्षों में जम कर ईंट-पत्थर के साथ ही लाठी-डंडे चलने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने रात में घटना को गंभीरता से लिया होता तो घटना न होती। बुधवार की शाम हुई मारपीट में एक पक्ष के विनय विश्वकर्मा, रामनयन, पवन, विवेकानंद घायल हुए थे। वहीं दूसरे पक्ष के अजित यादव, विनोद गुप्ता, श्रीराम यादव एवं साधु यादव घायल हुए थे। घायलों की स्थित खराब देख चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed