{"_id":"5f7ea91d5b68290bd72aef8e","slug":"six-foot-crocodile-found-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: छह फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: छह फीट लंबा मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत
Thu, 08 Oct 2020 11:22 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Oct 2020 11:22 AM IST
विज्ञापन
छह फीट लंबा मगरमच्छ दिखने से मची खलबली।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गुरुवार की सुबह छह फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आनन फानन में वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रस्सियों से जकड़ लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार को कप्तानगंज थानाक्षेत्र के खभराभार व बेलवनिया के बीच मवल नाले में गुरुवार की सुबह मछुआरों के जाल में छह फीट लंबा मगरमच्छ फंसा मिला। जिसे देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के हाटा के रेंजर राजेश कुशवाहा वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। मगरमच्छ को रस्सियों से जकड़ लिया गया है, इसे गंडक नदी में ले जाकर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन