फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   six children drowned after boat capsizes in a pond in gorakhpur one dead two missing

गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: नाव के पलटने से छह डूबे, बाहर खड़े 'मसीहा' ने चार को बचाया, दो की मौत

Sun, 27 Mar 2022 10:40 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Mar 2022 10:40 PM IST
सार

नाव पलटने से दो युवकों की मौत के चलते बनगांवा में मातम छाया हुआ है। रविवार की शाम को गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले। गांव के तमाम लोग दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराने जिला अस्पताल गए हुए थे।

विज्ञापन
six children drowned after boat capsizes in a pond in gorakhpur one dead two missing
डूब रहे बच्चों को बचाने वाला अनूप गौंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गीडा क्षेत्र के गांव बनगांवा स्थित पोखरे में रविवार की दोपहर छोटी नाव (डोंगी) पलटने से आकाश (18) और नंदेश्वर (18) की मौत हो गई। इन दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पोखरे में डूब रहे तीन अन्य किशोरों को एक युवक ने बचा लिया, जबकि एक किशोर खुद तैरकर बाहर निकल आया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बनगांवा ग्राम पंचायत में पूरब तरफ एक पुराना पोखरा है। इसमें पट्टे पर मछली पालन होता है। गत शनिवार को पोखरे की सफाई हुई थी। इसके लिए छोटी नाव मंगाई गई थी। नाव पोखरे के किनारे रस्सी से बांधी गई थी। रविवार दोपहर डेढ़ बजे गांव के कुछ युवक व किशोर पोखरे में नहाने गए। इसी दौरान युवराज (12) पुत्र अमित, ननिहाल आए सत्यम (12), हिमांशु (13) पुत्र किशोर, चंदन (16) पुत्र सुभाष, आकाश (18) पुत्र विशुनदयाल गौड़ व नंदेश्वर (18) पुत्र कृष्णभान छोटी नाव पर सवार होकर पोखरे के बीच में चले गए। 
विज्ञापन


इस बीच नाव पलट गई और उसपर सवार किशोर-युवक डूबने लगे। शोर सुनकर गांव के अनूप गौंड़ आए और पोखरे में कूदकर युवराज, सत्यम और हिमांशु को पानी से बाहर निकाल लिया। चंदन स्वयं तैरकर बाहर आ गया, लेकिन आकाश और नंदेश्वर गहरे पानी में डूब गए। ग्रामीणों के साथ-साथ गीडा पुलिस ने भी आकाश और नंदेश्वर की तलाश की। बाद में एसडीआरएफ की टीमें बुलाई गईं। कुछ देर तक तलाश के बाद एसडीआरएफ की टीम ने आकाश व नंदेश्वर का शव बरामद कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में छाया मातम, नहीं जले चूल्हे

नाव पलटने से दो युवकों की मौत के चलते बनगांवा में मातम छाया हुआ है। रविवार की शाम को गांव के अधिकांश घरों में चूल्हे नहीं जले। गांव के तमाम लोग दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराने जिला अस्पताल गए हुए थे।

रविवार की दोपहर में अचानक ही पोखरे में नाव पलटने व छह लोगों के डूबने की घटना से गांव में हाहाकार मच गया। पूरा गांव पोखरे के किनारे उमड़ पड़ा। जिनके घर के बच्चे सुरक्षित बच गए थे, वे तो भगवान को धन्यवाद दे रहे थे लेकिन, जिन दो घरों के युवक लापता थे, उनके परिजन बदहवास थे। जैसे ही शव मिला, महिला व पुरुष चीख पड़े। एसडीएम सुरेश कुमार राय ने कहा कि परिजनों को शासन की तरफ से मिलने वाली योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

अनूप ने नहीं की अपनी जान की परवाह, तीन को बचाया
तालाब में डूब रहे किशोर व युवकों की चीख-पुकार सुनकर गांव के अनूप गौंड़ आए और खुद की जान की परवाह किए बगैर पोखरे में कूद पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनूप ने बहादुरी का परिचय देते हुए किशोर युवराज, सत्यम और हिमांशु को सकुशल पानी से बाहर निकाल लिया। अनूप की बहादुरी को सब सराह रहे हैं। पुलिस, प्रशासनिक अफसरों और एसडीआरएफ की टीम ने अनूप को शाबाशी दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed