फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six arrested with 11 stolen bikes in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में चोरी की 11 बाइकों के साथ छह गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश

Thu, 22 Dec 2022 11:11 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Dec 2022 11:11 AM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मैकेनिक की मदद से बाइकों को चोरी कर बेचने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से चोरी की 11 बाइकें बरामद की गई हैं। पूछताछ में कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जांच के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
Six arrested with 11 stolen bikes in Gorakhpur
बेलघाट पुलिस ने पकड़ा गिरोह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाइक चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर पुलिस ने छह बदमाशों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से चोरी की 11 बाइकें बरामद की गईं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि मैकेनिक की मदद से बाइकों को खपाया करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में मैकेनिक व चोरी की बाइक खरीदने वाले भी दो लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए गिरोह के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि बेलघाट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बाइक चोर गैंग के सदस्य दो बाइक पर सवार होकर कूरी बाजार से शंकरपुर की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। तभी दो बाइक पर सवार चार युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह गैंग बनाकर जिले में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। अमन मिश्रा इस गैंग का सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इनकी हुई गिरफ्तारी

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन मिश्रा निवासी बघैला बेलघाट, अभिषेक शुक्ला और हेमचंद प्रजापति निवासी धनघटा संतकबीरनगर, पप्पू गुप्ता उर्फ हप्पू और दुर्गेश मौर्या निवासी कूरी बाजार बेलघाट, कैफ अंसारी निवासी बघार बेलघाट के रूप में हुई।

चोरी की बाइक का मैकेनिक बदल देता था पार्ट्स
बदमाशों ने बताया मैकेनिक की मदद से बाइक के पार्ट्स को एक बाइक से दूसरे बाइक में बदल दिया जाता था, ताकि पहचान में न आने पाए। उन्होंने चोरी की बाइक बघाड़ के कैफ अंसारी और धनघटा के रहने वाले हेमचंद प्रजापति को बेची है। हेमचंद बाइक मैकेनिक है।

बदमाशों ने बताया कि पहले वे गाड़ियों की चोरी करते हैं। इसके बाद कैफ और हेमचंद को इसकी जानकारी देते हैं। कैफ और हेमचंद बदमाशों को चोरी की बाइक के बदले अच्छी रकम दे देते हैं, जिसे गैंग के सदस्य आपस में बांट लेते हैं।   

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि मैकेनिक की मदद से बाइकों को चोरी कर बेचने वाले गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से चोरी की 11 बाइकें बरामद की गई हैं। पूछताछ में कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जांच के लिए पुलिस टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed