फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   situation normalized in Butwal Nepal due to removal of curfew for four days

नेपाल: बुटवल में चार दिनों से लगा कर्फ्यू हटा, स्थिति सामान्य

Wed, 13 Oct 2021 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Oct 2021 03:19 PM IST
सार

मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन जमीन को जब्त करने की कोशिश कर रहे पुलिस और नागरिकों के बीच हुई झड़प में चार लोगों के मारे जाने के बाद प्रशासन ने बुटवल-17 में कर्फ्यू लगा दिया था।

विज्ञापन
situation normalized in Butwal Nepal due to removal of curfew for four days
बवाल के बाद तैनात सुरक्षा कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल के बुटवल शहर में चार दिनों के बाद कर्फ्यू हटा लिया गया है। चार दिन पूर्व औद्योगिक क्षेत्र विस्तार के दौरान स्थानीय नागरिकों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। स्थिति असामान्य होने के बाद जिला प्रशासन कार्यालय ने कर्फ्यू जारी कर दिया था। मोतीपुर औद्योगिक क्षेत्र में निर्माणाधीन जमीन को जब्त करने की कोशिश कर रहे पुलिस और नागरिकों के बीच हुई झड़प में चार लोगों के मारे जाने के बाद प्रशासन ने बुटवल-17 में कर्फ्यू लगा दिया था।
विज्ञापन


रूपनदेही जिले के मुख्य जिला अधिकारी ऋषि राम तिवारी ने बताया कि मंगलवार की  रात 12 बजे से कर्फ्यू हटा लिया गया है। प्रतिबंध यथावत है।  कर्फ्यू हटा लिया गया है।  अब स्थिति सामान्य है। कोई अप्रिय घटना नहीं हो इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस लगी है। झड़प में 56 पुलिस कर्मी सहित 76 लोग जमीन हथियाने वाले घायल हो गए थे। जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की अतिक्रमित जमीन से स्थानीय लोगों को हटाने की कोशिश के दौरान सुरक्षाकर्मियों पर पथराव और पेट्रोल बम फेंके गए थे। रूपनदेही के मोतीपुर में पांच साल के भीतर एक औद्योगिक क्षेत्र बनाने की घोषणा की गई। बुटवल उपमहानगर पालिका, तिलोट्टा नगर पालिका, सियारी और शुद्धोधन गांव से जुड़ी टीनाउ नदी अपस्ट्रीम की सार्वजनिक भूमि पर सभी पार्टियां औद्योगिक क्षेत्र बनाने पर सहमत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed