फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sitting in the hotel, feeding, the lawsuit was filed

होटल में बैठाकर खिला रहे थे भोजन, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Sitting in the hotel, feeding, the lawsuit was filed
संवाद न्यूज़ एजेंसी गोरखपुर। कोरोनो वायरस के संक्रमण से बचाव को देखते हुए इस समय खाने-पीने की दुकानों पर बैठाकर खिलाने की रोक है। इसके बावजूद कुछ होटल संचालक इसका उल्लंघन कर रहे है। केंट के मोहद्दीपुर में ऐसे ही दो होटल संचालकों पर पुलिस की गाज गिरी है। वह होटल में बिना सुरक्षा के उपाय किए ग्राहकों को बैठाकर खिला रहे थे। कैंट पुलिस उनके खिलाफ महामारी फैलाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। कोरोना महामारी की रोकथाम के होटल आदि के दुकानों पर बैठाकर खिलाने पर रोक है, खाद्य सामग्री पैक कर देने की व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद मोहद्दीपुर, गुरुद्वारा के समीप स्थित राणा होटल में शनिवार को 10-12 लोगों को बैठाकर खाना खिलाया जा रहा था। भीड़-भाड़ देख पुलिस मौके पर पहुंची तो होटल के अंदर बैठे ग्राहक भाग खड़े हुए। पुलिस की जांच में होटल पर संक्रमण से बचाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा का उपाय भी नहीं मिला। संक्रमण फैलने की प्रबल संभावना को देखते हुए पुलिस ने होटल संचालक राणा प्रताप सिंह को हिरासत में ले लिया। इससे कुछ ही दूरी पर स्थित कोलकता रायल बिरयानी नाम के होटल पर भी ग्राहकों को अंदर बैठाकर खाना खिलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संचालक राकेश कुमार प्रजापति को हिरासत में ले ली। दरोगा अरविन्द कुमार सिंह की तहरीर पर कैंट पुलिस राणा प्रताप सिंह और राकेश कुमार प्रजापति के खिलाफ धारा 188, 269, 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हर थानाक्षेत्र में चाय की दुकान, होटल आदि पर संचालक धड़ले से लोगो को बैठाकर बिना सुरक्षा उपाय के खिला रहे है। वंही शराब की दुकानों के बगल में बिना अनुमति के ही कई दूकानदार एक साथ कई लोगों को दुकान में बैठकर शराब पीने दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed