फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Singhadia-Mahadev Jharkhandi, land use can be changed by bringing a proposal in the board meeting

सिंघड़िया-महादेव झारखंडी:जीडीए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर बदल सकती हैं भू-उपयोग- मिलेगी बड़ी राहत

Wed, 31 Jul 2024 06:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 31 Jul 2024 06:48 AM IST
सार

महायोजना 2031 में ग्रीन बेल्ट और बाग बताए गए महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो व सिंघड़िया इलाके के लोगों की पीड़ा को जीडीए ने समझा और उस पर कार्ययोजना बनाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि जीडीए की तरफ से बोर्ड की बैठक में प्रभावित इलाके का भू-उपयोग बदलने का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। इस प्रस्ताव पर शासन की सहमति मिलने पर जीडीए इन दोनों इलाकों को सामान्य घोषित कर सकता है।

विज्ञापन
In Gorakhpur Singhadia-Mahadev Jharkhandi, land use can be changed by bringing a proposal in the board meeting
सिंघड़िया क्षेत्र में बने मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महायोजना 2031 में ग्रीन बेल्ट और बाग बताए गए महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो व सिंघड़िया इलाके के लोगों की पीड़ा को जीडीए ने समझा और उस पर कार्ययोजना बनाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि जीडीए की तरफ से बोर्ड की बैठक में प्रभावित इलाके का भू-उपयोग बदलने का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव पर शासन की सहमति मिलने पर जीडीए इन दोनों इलाकों को सामान्य घोषित कर सकता है। महायोजना 2031 में शहर और इसके चारों तरफ विकास की संभावना वाले इलाकों में सड़क, नाली, बिजली आदि की व्यवस्था के लिए प्रारूप तैयार किया गया है।
विज्ञापन

In Gorakhpur Singhadia-Mahadev Jharkhandi, land use can be changed by bringing a proposal in the board meeting
जीडीए( सांकेतिक) - फोटो : एक्स
इसकी खासियत यह है कि महायोजना 2021 के बाद जिन 26 काॅलोनियों को अवैध बताया गया था, उनमें से महादेव झारखंडी टुकड़ा नंंबर 2 व सिंघड़िया को छोड़कर बाकी सभी काे वैध घोषित कर दिया गया। ऐसा तब हुआ जब इन दोनों काॅलोनियों का विकास महायोजना 2021 या 2011 नहीं, महायोजना 2001 के वक्त शुरू हुआ था।

अपनी काॅलोनी को भी वैध घोषित कराने की लड़ाई लड़ रहे फौजी कामेश्वर सिंह, भरत, दिग्विजय नारायण पाठक, अरविंद यादव आदि ने बताया कि जब-जब महायोजना बनी और लोगों से आपत्तियां मांगी गईं तो हमने कीं। महायोजना 2031 बनाने के लिए भी आपत्तियां की गई थीं, लेकिन हमारी नहीं सुनी गई।
 

In Gorakhpur Singhadia-Mahadev Jharkhandi, land use can be changed by bringing a proposal in the board meeting
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन - फोटो : अमर उजाला

1200 आपत्तियों में से कुछ को सही मान लिया, बाकी गलत
कामेश्वर सिंह बताते हैं-हमारे घर में ही जीडीए की तरफ से कैंप लगाकर आपत्तियाें पर सुनवाई की गई थी। 7 नवंबर को 700 लोगों को बुलाया गया था और सब की सुनवाई भी हुई। आश्वासन मिला कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, इस मोहल्ले को भी आवासीय कर दिया जाएगा।

केवल इसके लिए निर्धारित शुल्क ही देना पड़ेगा। इसी प्रकार बगल के मोहल्लों से भी आपत्तियां गईं। आश्चर्य यह है कि शहर की 26 में से 25 अवैध काॅलोनियों में रहने वालों की शिकायत पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उन्हें वैध कर दिया गया, लेकिन केवल महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर 2 व सिंघड़िया के हिस्से को ग्रीन बेल्ट व बाग ही रहने दिया गया।

लोगों को इसकी जानकारी भी तब हुई, जब सात मार्च के बाद पोर्टल पर इसे अपडेट किया गया।

ये करना होगा उपाय
मामला चर्चा में आने के बाद जीडीए के नए अफसरों ने पूरे प्रकरण को दोबारा समझा तो मोहल्लेवालों के साथ हुई नाइंसाफी का एहसास हुआ। इसके बाद से ही इस मामले में जीडीए ने अपनी तरफ से कोई कार्रवाई से परहेज किया है।

अफसर बीच का रास्ता तलाश रहे हैं। जीडीए के नियम कायदे जानने वालों की मानें तो इस मामले में लोगों को एक बार फिर अपनी आपत्ति दाखिल करनी होगी। इस पर जीडीए इलाके का दोबारा सर्वे और सत्यापन कराएगी। जीडीए बोर्ड की बैठक में भू-उपयोग बदलने का प्रस्ताव पास कराकर शासन को भेजना होगा। शासन से मंजूरी मिलने पर इन लोगों को राहत मिल जाएगी।

जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि महादेव झारखंडी व सिंघड़िया के लोगों की समस्या संज्ञान में है। महायोजना लागू होने के बाद इसके प्रारूप में बदलाव काफी कठिन होता है। इसे जीडीए बोर्ड की बैठक में मंजूरी दिलानी होगी। शासन की सहमति से ही ऐसा संभव हो सकेगा। प्रभावित लोगों को कैसे राहत दी जा सकती है, इसके उपायों पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed