फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Singers shower devotion in Ganpati Mahotsav

Gorakhpur News: गणपति महोत्सव में गायकों ने की भक्तिरस की वर्षा

Fri, 29 Aug 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Singers shower devotion in Ganpati Mahotsav
सिसवा बाजार। नगर गणपति महोत्सव के दूसरे दिन बृहस्पतिवार की रात संस्कृत पाठशाला इस्टेट चौक पर स्थापित गणपति पांडाल में राग सेवा का आयोजन किया गया। स्थानीय भजन गायको ने भक्तिरस की वर्षा की।
विज्ञापन

हिंदू कल्याण मंच की ओर से पंडाल में गणपति बप्पा राग सेवा का आयोजन किया गया जिसमें अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक अमित अंजन ने विघ्नेश्वरम-विघ्नेश्वरम.. व गौरी लाला आज पधारो.., शिब्बू केडिया ने मेरे अंगना पधारो श्री गणेश जी... व आ रहे हैं। गणराज सिसवा के महाराज.., पंकज सोनी ने शिव कैलाशों के वासी..व करो स्वागत सिसवा के महाराज आए हैं., उमेश जायसवाल ने तेरी जय हो गणेश..व देवा हो देवा गणपति देवा... उत्सव शर्मा ने तेरा ही दिया जीवन तुझ पे लुटाना है....व मेरे आंगने पधारो हे गौरी शिव के नंदन..जैसी मनमोहक भक्ति रचनाएं प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया, कृष्ण मुरारी सिंह, विनोद जायसवाल, आनंद लाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed