{"_id":"61ca9342cf873579c7401ceb","slug":"singer-jass-manak-will-rock-gorakhpur-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jass Manak: कल गोरखपुर में धमाल मचाएंगे गायक जस मानक, यहां सजेगी गीतों की महफिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jass Manak: कल गोरखपुर में धमाल मचाएंगे गायक जस मानक, यहां सजेगी गीतों की महफिल
Tue, 28 Dec 2021 10:02 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Dec 2021 10:02 AM IST
सार
सहारा इस्टेट के डीए क्रिकेट स्पोर्ट्स ग्राउंड में कल देर शाम गीतों की महफिल सजेगी। द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन
गायक जस मानक। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब व बॉलीवुड के मशहूर गायक जस मानक बुधवार देर शाम सहारा इस्टेट परिसर के डीए क्रिकेट स्पोर्ट्स ग्राउंड में रंगारंग प्रस्तुति देंगे। तैनू लहंगा गीत गाकर चर्चा में आए, जस मानक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह गोरखपुर में पहली बार अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे। द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चर्चित कल्चरल प्रोग्राम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन से मिल चुकी है।
रश्मि सिन्हा, शाश्वत शुक्ला और आदर्श सिन्हा की कंपनी द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट शहर में पहली बार म्यूजिकल चैरिटी इवेंट ‘लेट्स बी ह्यूमन’ का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में सबसे पहले उभरते गायक ध्रुव मलिक गीत गाएंगे, फिर डीजे रेवटेक मंच पर आएंगे। रेवटेक का युवाओं में जबरदस्त क्रेज है। इसके बाद फिल्म सत्यमेव जयते का सुपरहिट गाना तैनू लहंगा... गाकर प्रसिद्ध होने वाले जस मानक धमाल मचाएंगे।
मंच पर आकर अपने गानों से श्रोताओं/दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम करीब चार घंटे तक चलेगा। कंपनी की निदेशक रश्मि सिन्हा के मुताबिक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसके जरिए कोरोना वायरस के कारण अपनों को खोने वालों की मदद करना भी है। बच्चों की शिक्षा व भूखों को भोजन मुहैया कराना है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। कार्यक्रम के टिकट bookmyshow पर भी उपलब्ध हैं। डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड से भी कार्यक्रम के दिन टिकट खरीदे जा सकते हैं।