फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Singer Jass Manak will give colorful performance today and DJ Revtek will also spread flames

Jass Manak: आज रंगारंग प्रस्तुति देंगे गायक जस मानक, डीजे रेवटेक भी बिखेरेंगे जलवा

Wed, 29 Dec 2021 02:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Dec 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
Singer Jass Manak will give colorful performance today and DJ Revtek will also spread flames
गायक जस मानक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
पंजाब व बॉलीवुड के मशहूर गायक जस मानक बुधवार देर शाम सहारा इस्टेट परिसर के डीए क्रिकेट स्पोर्ट्स ग्राउंड में धमाल मचाएंगे। तैनू लहंगा गीत गाकर चर्चा में आए जस मानक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह गोरखपुर में पहली बार अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे। द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चर्चित कल्चरल प्रोग्राम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन से मिल चुकी है।
विज्ञापन


रश्मि सिन्हा, शाश्वत शुक्ला और आदर्श सिन्हा की कंपनी द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट शहर में पहली बार म्यूजिकल चैरिटी इवेंट ‘लेट्स बी ह्यूमन’ का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में सबसे पहले उभरते गायक ध्रुव मलिक गीत गाएंगे, फिर डीजे रेवटेक मंच पर आएंगे। रेवटेक को युवा पसंद करते हैं। इसके बाद फिल्म सत्यमेव जयते का सुपरहिट गाना तैनू लहंगा... गाकर प्रसिद्ध होने वाले जस मानक रंगारंग प्रस्तुति देंगे। मंच पर आकर अपने गानों से श्रोताओं/दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम करीब चार घंटे तक चलेगा।
विज्ञापन


कंपनी की निदेशक रश्मि सिन्हा के मुताबिक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसके जरिए कोरोना वायरस के कारण अपनों को खोने वालों की मदद करना भी है। बच्चों की शिक्षा व भूखों को भोजन मुहैया कराना है। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। कार्यक्रम के टिकट bookmyshow पर भी उपलब्ध हैं। आयोजन से पहले डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड से भी टिकट खरीदे जा सकेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में केक मामा, रूद्रा फोटोग्राफी, होटल प्रदीप इन, रेडियो सिटी, जावेद हबीब, साइन एनजीओ का विशेष सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed