{"_id":"61cc2672abc73a06b32a8908","slug":"singer-jass-manak-will-give-colorful-performance-today-and-dj-revtek-will-also-spread-flames","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jass Manak: आज रंगारंग प्रस्तुति देंगे गायक जस मानक, डीजे रेवटेक भी बिखेरेंगे जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jass Manak: आज रंगारंग प्रस्तुति देंगे गायक जस मानक, डीजे रेवटेक भी बिखेरेंगे जलवा
Wed, 29 Dec 2021 02:42 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 29 Dec 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
गायक जस मानक। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब व बॉलीवुड के मशहूर गायक जस मानक बुधवार देर शाम सहारा इस्टेट परिसर के डीए क्रिकेट स्पोर्ट्स ग्राउंड में धमाल मचाएंगे। तैनू लहंगा गीत गाकर चर्चा में आए जस मानक युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वह गोरखपुर में पहली बार अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन करेंगे। द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के चर्चित कल्चरल प्रोग्राम का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है। कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन से मिल चुकी है।
रश्मि सिन्हा, शाश्वत शुक्ला और आदर्श सिन्हा की कंपनी द कर्मा इवेंट मैनेजमेंट शहर में पहली बार म्यूजिकल चैरिटी इवेंट ‘लेट्स बी ह्यूमन’ का आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में सबसे पहले उभरते गायक ध्रुव मलिक गीत गाएंगे, फिर डीजे रेवटेक मंच पर आएंगे। रेवटेक को युवा पसंद करते हैं। इसके बाद फिल्म सत्यमेव जयते का सुपरहिट गाना तैनू लहंगा... गाकर प्रसिद्ध होने वाले जस मानक रंगारंग प्रस्तुति देंगे। मंच पर आकर अपने गानों से श्रोताओं/दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम करीब चार घंटे तक चलेगा।
कंपनी की निदेशक रश्मि सिन्हा के मुताबिक कार्यक्रम का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसके जरिए कोरोना वायरस के कारण अपनों को खोने वालों की मदद करना भी है। बच्चों की शिक्षा व भूखों को भोजन मुहैया कराना है। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। कार्यक्रम के टिकट bookmyshow पर भी उपलब्ध हैं। आयोजन से पहले डीए स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड से भी टिकट खरीदे जा सकेंगे। कार्यक्रम के आयोजन में केक मामा, रूद्रा फोटोग्राफी, होटल प्रदीप इन, रेडियो सिटी, जावेद हबीब, साइन एनजीओ का विशेष सहयोग रहेगा।