फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Simultaneous raids were conducted at Gorakhpur, Lucknow, Varanasi, Gonda and Bareilly stations.

Gorakhpur News: आईआरसीटीसी ने कुशीनगर में मारा छापा, चाय बनाने के लिए रखा इमर्शन रॉड जब्त

Fri, 15 May 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Simultaneous raids were conducted at Gorakhpur, Lucknow, Varanasi, Gonda and Bareilly stations.

विज्ञापन


- गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, गोंडा, बरेली स्टेशनों पर एक साथ चली छापेमारी
- पेंट्रीकार के लाइसेंसी को नोटिस, लगाया एक लाख रुपये जुर्माना

गोरखपुर। ट्रेनों में अवैध वेंडरिंग और सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर इमर्शन रॉड से चाय बनाने वालों की धरपकड़ तेज हो गई है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एनईआर के सभी बड़े स्टेशनों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है।
गोरखपुर जंक्शन पर आईआरसीटीसी की टीम ने कुशीनगर, सम्पर्क क्रांति, वैशाली, हमसफर व सप्तक्रांति एक्सप्रेस में छापा मारा। टीम ने कुशीनगर एक्सप्रेस से दो अदद इमर्शन रॉड, क्वायल और एक विद्युत बोर्ड जब्त किया है। पेंट्रीकार के लाइसेंसी को नोटिस भेजने के साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


गोरखपुर से आनंद विहार तक जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस में वेंडर इमर्शन रॉड से चाय बनाने की शिकायत पर आईआरसीटीसी ने जांच शुरू की है। हमसफर एक्सप्रेस में पेंट्रीकार नहीं है। ऐसे में इसमें साइड वेंडिंग के जरिये बेस किचन से खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जाती है। डिमांड के हिसाब से चाय के कंटेनर में गर्म दूध भरकर रख लेते हैं और टी-बैग डालकर यात्रियों को परोसते हैं। कुछ समय बाद जब दूध ठंडा हो जाता है तो उसे वेंडर इमर्शन रॉड से गर्म करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी के मैनेजर संजीव गुप्ता ने बताया कि लगातार जांच की जा रही है। कुशीनगर में जांच के दौरान इमर्शन रॉड, क्वायल और एक विद्युत बोर्ड जब्त किया गया। इसके अलावा अलग-अलग टीमों ने लखनऊ, वाराणसी, बरेली और गोंडा में भी जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed