फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Silt found in drains; notice issued to supervisor.

Gorakhpur News: नालियों में मिली सिल्ट, सुपरवाइजर को नोटिस

Wed, 05 Aug 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Silt found in drains; notice issued to supervisor.
- नगर आयुक्त ने किया महर्षि दधीचि नगर व विजय चौक का किया निरीक्षण
विज्ञापन




गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने मंगलवार सुबह विजय चौक और महर्षि दधीचि नगर वार्ड का निरीक्षण कर साफ-सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कई स्थानों पर सिल्ट व अन्य खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए और सुपरवाइजर को नोटिस दिया।

वार्ड 52 स्थित हरिजन बस्ती में निरीक्षण करते समय कूड़ा वाहन के चालक ने बताया कि कुछ लोग घर का कूड़ा वाहन में देने के बजाय सड़क पर ही फेंक देते हैं। इस पर नगर आयुक्त ने ऐसे लोगों को चिन्हित कर जागरूक करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद नगर आयुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश विरौनिया को गोलघर बाजार में रात्रिकालीन सफाई कार्य का नियमित निरीक्षण करने, बल्क वेस्ट जनरेटरों से कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित कराने और यूजर चार्ज वसूली की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। वार्ड 68 महर्षि दधीचि नगर में निरीक्षण के दौरान कई खाली प्लॉटों में कूड़ा जमा मिला और नालियां सिल्ट से भरी पाई गईं। लापरवाही पर वार्ड के आउटसोर्सिंग सफाई सुपरवाइजर रामू प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और यूजर चार्ज वसूली की नियमित समीक्षा हो। साथ ही सुबह नियमित सफाई के बाद दूसरे शिफ्ट में कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बनाकर खाली प्लॉटों, नालों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त एवं जोनल अधिकारी तपन मिश्रा, जोनल सेनेटरी अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक रामविजय सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed